फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   detail program of admission issued in dr. shakuntala misra national rehabilitation university

पुनर्वास विवि में प्रवेश का विस्तृत कार्यक्रम जारी, बीपीओ-बीएएसएलपी की मेरिट सूची 28 को

Sat, 26 Sep 2020 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
detail program of admission issued in dr. shakuntala misra national rehabilitation university
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में प्रवेश का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार बीपीओ की मेरिट सूची का प्रकाशन 28 सितंबर को होगा और फीस 3 अक्तूबर तक जमा की जा सकेगी। बीएएसएलपी की मेरिट सूची का प्रकाशन 28 सितंबर को होगा और फीस 3 अक्तूबर तक जमा की जा सकेगी।

विज्ञापन


वहीं पीडीसीडी की मेरिट सूची का प्रकाशन 29 सितंबर को होगा और फीस 5 अक्तूबर तक जमा की जा सकेगी। इसी तरह डीएड स्पेशल एजुकेशन की मेरिट सूची का प्रकाशन 29 सितंबर को होगा और फीस 5 अक्तूबर तक जमा की जा सकेगी। बीवीए की मेरिट सूची का प्रकाशन 30 सितंबर को होगा और फीस 6 अक्तूबर तक जमा की जा सकेगी।
विज्ञापन


बीकॉम एलएलबी की मेरिट सूची का प्रकाशन 30 सितंबर को होगा और फीस 6 अक्तूबर तक जमा की जा सकेगी। बीबीए की मेरिट सूची का प्रकाशन 1 अक्तूबर को होगा और फीस 7 अक्तूबर तक जमा की जा सकेगी। बीकॉम की मेरिट सूची का प्रकाशन 3 अक्तूबर को होगा और फीस 8 अक्तूबर तक जमा की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

4 को होगा बीए की मेरिट सूची का प्रकाशन

बीए की मेरिट सूची का प्रकाशन 4 अक्तूबर को होगा और फीस 9 अक्तूबर तक जमा की जा सकेगी। बीएड स्पेशल एजुकेशन की मेरिट सूची का प्रकाशन 15 अक्तूबर को होगा और फीस 18 अक्तूबर तक जमा की जा सकेगी। डीएड स्पेशल एजुकेशन में प्रवेश सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों का होगा, जिन्होंने 21 अगस्त तक प्रवेश आवेदन किया है। बीएएसएलपी, डीएड स्पेशल एजुकेशन, बीएड स्पेशल एजुकेशन, बीकॉम एलएलबी में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण पत्र के साथ काउंसिलिंग के लिए विवि में उपस्थित होना होगा। 

शिया पीजी कॉलेज पोर्टल पर जमा करें फीस
शिया पीजी कॉलेज में यूजी में बीए, बीएससी, बीकॉम में  प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए मेरिट कॉलेज वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। विद्यार्थी प्रवेश शुल्क कॉलेज के एडमिशन पोर्टल पर जाकर 26 से 30 सितंबर तक जमा कर सकते हैं। 

महिला कॉलेज में प्रवेश आवेदन 10 तक
महिला महाविद्यालय पीजी कॉलेज में यूजी प्रवेश आवेदन पत्र ऑनलाइन-ऑफलाइन प्राप्त करने व जमा करने की तिथि 10 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। ऑफ़लाइन प्रवेश फॉर्म सुबह 11 बजे से दो बजे तक 600 रुपये देकर कॉलेज से ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed