फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Admission form in IT college in Lucknow.

आईटी कॉलेज में 18 अप्रैल से मिलेंगे एडमिशन फॉर्म

Sun, 10 Apr 2016 02:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 10 Apr 2016 02:44 PM IST
विज्ञापन
 Admission form in IT college in Lucknow.

नैक से ए ग्रेड प्राप्त इसाबेला थोबर्न (आईटी) गर्ल्स कॉलेज में नए सत्र के लिए आवेदन फॉर्म 18 अप्रैल से मिलेंगे। प्राचार्य डॉ. विनीता प्रकाश ने बताया कि फॉर्म 10 जून तक दिए जाएंगे।

विज्ञापन


छात्राएं सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक किसी भी कार्यदिवस में कॉलेज से फॉर्म ले सकती हैं। फॉर्म का मूल्य 700 रुपये है। फिलहाल कॉलेज में बीए, बीएससी व बीकॉम के लिए ही आवेदन फॉर्म का वितरण शुरू हो रहा है। पीजी कोर्सेज के फॉर्म बाद में दिए जाएंगे।
विज्ञापन


स्नातक के कोर्सेज में दाखिले हर साल की तरह प्रवेश परीक्षा के आधार पर होंगे। इसमें 80 फीसदी अंक प्रवेश परीक्षा और 20 फीसदी अंक इंटरमीडिएट के लेकर मेरिट तैयार की जाएगी। प्रवेश परीक्षाएं होने की संभावित तिथि 17 और 18 जून है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. प्रकाश ने बताया कि जून अंत में सभी कोर्स की काउंसलिंग शुरू होगी। जुलाई प्रथम सप्ताह में स्नातक के प्रवेश पूरे करने का लक्ष्य रहेगा। कॉलेज में बीए, बीएससी व बीकॉम की 1430 रेगुलर व सेल्फ फाइनेंस सीटों पर प्रवेश किए जाने हैं।

मालूम हो कि इस साल लखनऊ विश्वविद्यालय ने अप्रैल में ही आवेदन फॉर्म जारी करने की तैयारी की है, जिसके चलते कॉलेज भी अपने यहां गत वर्षों की तुलना में समय से पहले प्रवेश प्रक्रिया कर रहे हैं।

यहां देखें, किस कोर्स में कितनी सीटें

 Admission form in IT college in Lucknow.

बीए (रेगुलर एंड सेल्फ फाइनेंस) : कुल सीटें 725
विषय : हिंदी, अंग्रेजी, मनोविज्ञान, शिक्षा, भारतीय प्राचीन इतिहास, भारतीय मध्यकालीन इतिहास, राजनीति शास्त्र, भूगोल, कम्प्यूटर एप्लीकेशन, फिजिकल एजुकेशन।
अर्हता : न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ इंटरमीडिएट

बीएससी (रेगुलर एंड सेल्फ फाइनेंस) : कुल सीटें 525
विषय : मैथ्स (फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स), बायोलॉजी (जूलोजी, बॉटनी, केमेस्ट्री), क्लीनिकल न्यूट्रिशन एंड डाइटेक्टिक्स, फिजिकल एजुकेशन, होम साइंस।
अर्हता: न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ विज्ञान वर्ग के विषयों सहित इंटरमीडिएट।
बीएससी होम साइंस की अर्हता : न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ विज्ञान वर्ग के विषयों सहित इंटरमीडिएट।

बीकॉम सेल्फ फाइनेंस : कुल सीटें 180
अर्हता : न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ इंटरमीडिएट में इकोनॉमिक्स, कॉमर्स या पीसीएम (फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स) विषय जरूरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed