{"_id":"5a1dac364f1c1bd0408b99a4","slug":"aadhar-card-is-necessary-for-polytechnic-entrance-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार पॉलीटेक्निक में भी आधार अनिवार्य, 15 दिसंबर से प्रस्तावित है आवेदन प्रक्रिया","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इस बार पॉलीटेक्निक में भी आधार अनिवार्य, 15 दिसंबर से प्रस्तावित है आवेदन प्रक्रिया
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 29 Nov 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त परीक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में इस साल अभ्यर्थियों के लिए आधार नंबर देना जरूरी होगा।
विज्ञापन
यह जानकारी संयुक्त परीक्षा परिषद के सचिव एफआर खान ने दी। पॉलीटेक्निक की आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर से प्रस्तावित है।
प्रदेश के निजी, अनुदानित और राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए संयुक्त परीक्षा परिषद हर साल प्रवेश परीक्षा का आयोजन करता है। इसी के आधार पर पॉलीटेक्निक में दाखिले होते हैं।
विज्ञापन
हर साल पॉलीटेक्निक में दूसरे के स्थान पर परीक्षा में शामिल होने के मामले में पकड़ में आते हैं। इसको देखते हुए इस साल से आधार अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन