{"_id":"58e600414f1c1bf8335b4c3e","slug":"aadhar-card-is-necessary-for-degree-certificates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी ने फर्जीवाड़ा और गड़बड़ी रोकने को उठाया ये कदम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूजीसी ने फर्जीवाड़ा और गड़बड़ी रोकने को उठाया ये कदम
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Thu, 06 Apr 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नातक-परास्नातक कोर्स पूरा करने के बाद विश्वविद्यालयों द्वारा जारी किए जाने वाले सर्टिफिकेट/ डिग्री में भी अब छात्र-छात्राओं के आधार नंबर का उल्लेख होगा। यह कवायद यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने फर्जीवाड़ा और गड़बड़ी रोकने के लिए की है।
विज्ञापन
इससे पहले भी मार्क्ससीट और सर्टिफिकेट में सिक्योरिटी फीचर का प्रयोग किया गया था। यूजीसी के सचिव प्रो. जसपाल एस संधू ने सभी यूनिवर्सिटी के कुलपति को पत्र भेजकर कहा है कि सर्टिफिकेट में विद्यार्थियों की फोटो, यूनिक आईडी/ आधार नंबर का उल्लेख किया जाए, ताकि सर्टिफिकेट या डिग्री से विद्यार्थियों की आसानी से पहचान की जा सके।
विज्ञापन
आधार नंबर से सर्टिफिकेट की आसानी से जांच भी की जा सकेगी। इससे गड़बड़ी रोकना आसान होगा। प्रो. संधू ने यह भी कहा है कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी मार्क्ससीट-सर्टिफिकेट में संबद्ध संस्थानों-कॉलेजों और पढ़ाई के मोड (रेगुलर, प्राइवेट, दूरस्थ शिक्षा) का भी स्पष्ट उल्लेख किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने इन व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द प्रभावी बनाने को कहा है। उल्लेखनीय है कि कई विश्वविद्यालयों द्वारा जारी की जाने वाली मार्क्ससीट में संबद्ध संस्थानों-कॉलेजों के नाम की जगह सिर्फ कोड का प्रयोग किया जाता है। अब इस पर रोक लगेगी और विश्वविद्यालय के साथ संबंधित संस्थान का भी नाम लिखा जाएगा।
पुनर्वास विवि देगा फोटो-आधार नंबर वाली डिग्री
aadhar card
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 24 अप्रैल को होना है। यूजीसी से मिले निर्देश के क्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि दीक्षांत समारोह में हम छात्र-छात्राओं को फोटो लगी और आधार नंबर लिखी डिग्रियां देंगे। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) प्रशासन ने नए सत्र 2017-18 में प्रवेश फार्म भरने में आधार नंबर अनिवार्य कर रखा है।
इसी क्रम में मई सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने में भी छात्र-छात्राओं के लिए आधार नंबर अनिवार्य कर दिया है। विवि प्रशासन का कहना है कि वह यूजीसी के निर्देशों को भी नए सत्र में प्रभावी बनाने का प्रयास करेगा।