{"_id":"5a47dc904f1c1baa268b6c5f","slug":"91514658960-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श पाठ योजना से होगी परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आदर्श पाठ योजना से होगी परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई
Updated Mon, 01 Jan 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए ने सभी एबीआरसी को अनुपालन के दिए निर्देश
सुल्तानपुर। परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के लिए आदर्श पाठ योजना के माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। सभी ब्लॉक सह समन्वयक रोटेशन के हिसाब से विद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं को मॉडल पाठ योजना की शिक्षा देंगे।
शनिवार को बीएसए कार्यालय के राधाकृष्णन हॉल में ब्लॉक सह समन्वयकों एवं खंड शिक्षाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह ने कहा कि मॉडल पाठ योजना से शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है। सभी ब्लॉक सह समन्वयक अपने विषय से संबंधित मॉडल पाठ योजना को विद्यालयों में रोटेशन के अनुसार लागू करें।
उन्होंने कहा कि सभी पांच विषयों के लिए खंड शिक्षाधिकारियों की दो-दो सदस्यीय टीम पर्यवेक्षक के रूप में गठित की गई है। सामाजिक विषय के लिए सतीश सिंह व अश्विनी सिंह, हिंदी के लिए अश्विनी सिंह, विज्ञान के लिए संजय यादव, गणित के लिए सुशील त्रिपाठी व सत्य प्रकाश सिंह एवं अंग्रेजी के लिए पंकज यादव व एसबी सिंह को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
बीएसए ने कहा कि बच्चों की बेसिक जानकारी के अनुसार ही प्रश्न बनाए जाएंगे। प्रश्न बैंक निर्माण टीम यह ध्यान रखे कि प्रश्न छोटे और उत्तर सारगर्भित हों। इस मौके पर जिला समन्वयक प्रशिक्षण शरद सिंह, एबीआरसी रागिनी मिश्रा, राजकुमार तिवारी, रणवीर सिंह, अशोक सिंह, आशुतोष सिंह, प्रदीप भार्गव, मृत्युंजय सिंह, महिमा सिंह मौजूद रहे।