{"_id":"5daf614f8ebc3e93c52f1495","slug":"6-more-times-placement-in-operations-and-it-sector-lucknow-news-lko4884294144","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशंस-आईटी सेक्टर में छह गुना अधिक प्लेसमेंट, आईआईएम ने जारी किया ब्योरा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
ऑपरेशंस-आईटी सेक्टर में छह गुना अधिक प्लेसमेंट, आईआईएम ने जारी किया ब्योरा
Wed, 23 Oct 2019 04:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
ऑपरेशंस-आईटी सेक्टर प्रबंधकों के लिए नौकरी का नया विकल्प बन रहा है। आईआईएम लखनऊ के समर प्लेसमेंट के आधार पर तुलना करें तो बीते साल के मुकाबले इन क्षेत्रों में नौकरी के अवसर छह गुना से भी ज्यादा बढ़े हैं। कंसल्टेंसी भी ऐसा क्षेत्र है, जहां पिछले साल के मुकाबले अवसर बढ़े हैं।
वहीं रिपोर्ट के अनुसार ऑनलाइन मार्केर्टिंग और ई-कॉमर्स क्षेत्र में नौकरी के अवसर पिछले साल के मुकाबले कम हुए हैं। मार्केटिंग और प्रबंधन क्षेत्र की कंपनियों में भी यही स्थिति है। वहीं फाइनेंस क्षेत्र में इस साल भी पिछले साल के बराबर ही प्लेसमेंट हुए हैं। आईआईएम-एल ने अपने 35वें बैच के 481 विद्यार्थियों के समर प्लेसमेंट का रिपोर्ट कार्ड मंगलवर को सार्वजनिक किया है।
इस साल भी समर प्लेसमेंट शत-प्रतिशत रहा है। प्लेसमेंट के आधार पर ही फाइनल प्लेसमेंट का रुझान मिलता है। आईआईएम-एल के चेयरमैन स्टूडेंट्स अफेयर्स एंड प्लेसमेंट प्रो.राजेश एथल ने बताया कि समर प्लेसमेंट में विश्व की नामी कंपनियां शामिल हुईं। इस साल भी सभी को प्लेसमेंट मिला है।

Trending Videos
विभिन्न नौकरियों को छह सेक्टर में बांटता है आईआईएम लखनऊ
आईआईएम लखनऊ विभिन्न नौकरियों को छह सेक्टर में बांटता है। इनमें मार्केटिंग, कंसल्टेंसी, फाइनेंस, ऑपरेशंस-आईटी, सामान्य प्रबंधन और ई-कॉमर्स शामिल हैं। पिछले साल कुल प्लेसमेंट में से ऑपरेशंस-आईटी क्षेत्र का प्रतिशत महज तीन फीसदी था, इस साल यह करीब छह गुना बढ़कर 17 फीसदी हो गया है।
इसी तरह कंसल्टेंसी का प्रतिशत 22 से बढ़कर 24 फीसदी हो गया है। हालांकि मार्केटिंग में लगातार दूसरे साल गिरावट देखने को मिली है। मार्केटिंग में तीन फीसदी तो जनरल मैनेजमेंट की नौकरी में दो फीसदी कमी हुई है। जबकि फाइनेंस में इस साल भी पिछले साल की तरह 17 फीसदी छात्रों को नौकरी मिली है।

समर प्लेसमेंट बनता है नौकरी का आधार
आईआईएम के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में हर साल अनिवार्य रूप से इंटर्नशिप होती है, जो देश-विदेश की नामी कंपनियां में होती है। ये कंपनियां संस्थान आकर प्लेसमेंट करती हैं। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर विद्यार्थियों का समर इंटर्नशिप के लिए चयन होता है। इस दौरान विद्यार्थियों को कंपनी को समझने का मौका मिलता है। उनके प्रदर्शन के आधार पर ज्यादातर कंपनियां उन्हें नौकरी करने का मौका भी देती हैं। इंटर्नशिप के आधार पर ही बाजार में नौकरी के क्षेत्र में बदलते ट्रेंड का अंदाजा होता है।
समर प्लेसमेंट-- वर्षवार विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी का प्रतिशत
क्षेत्र 2017 2018 2019
मार्केर्टिंग 40 28 25
कंसल्टेंसी 20 22 24
फाइनेंस 20 17 17
ई-कॉमर्स 10 19 8
ऑपरेशंस-आईटी 5 3 17
जनरल मैनेजमेंट 5 11 9
समर प्लेसमेंट-- वर्षवार विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी का प्रतिशत
क्षेत्र 2017 2018 2019
मार्केर्टिंग 40 28 25
कंसल्टेंसी 20 22 24
फाइनेंस 20 17 17
ई-कॉमर्स 10 19 8
ऑपरेशंस-आईटी 5 3 17
जनरल मैनेजमेंट 5 11 9