{"_id":"6036b6948ebc3ee97f58efa7","slug":"56-lacs-annual-package-for-iim-student-lucknow-news-lko5666069104","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईएम लखनऊ के छात्र को 56 लाख रुपये का सालाना पैकेज","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आईआईएम लखनऊ के छात्र को 56 लाख रुपये का सालाना पैकेज
Thu, 25 Feb 2021 03:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
आईआईएम लखनऊ का इस वर्ष भी कैंपस प्लेसमेंट शत प्रतिशत रहा है।
लखनऊ। कोरोना काल में भी भारतीय प्रबंध संस्थान लखनऊ (आईआईएमएल) के विद्यार्थियों ने शानदार पैकेज हासिल किए हैं। संस्थान ने बुधवार को कैंपस प्लेसमेंट का ब्योरा सार्वजनिक किया। इसके अनुसार यहां के छात्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सालाना 56 लाख रुपये का पैकेज मिला है। भारत में प्लेसमेंट पाने वाले स्टूडेंट का अधिकतम पैकेज 51 लाख रुपये का रहा है। औसत की बात करें तो प्रति विद्यार्थी 26 लाख रुपये सालाना पैकेज रहा है। वहीं, 23.5 लाख रुपये सालाना मीडिएन पैकेज दर्ज किया गया। कोरोना की वजह से इस साल प्लेसमेंट प्रक्रिया ऑनलाइन हुई थी।
विज्ञापन
प्लेसमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रो. राजेश ऐथवाल ने बताया कि एमएबी के 35वें तथा एमबीए-एबीएम के 16वें बैच के लिए प्लेसमेंट प्रक्रिया अन्य वर्षों से पूरी तरह से अलग थी। कोरोना की वजह से प्लेसमेंट ड्राइव वर्चुअली आयोजित हुई। दूर-दराज के इलाकों से कई छात्र इसमें शामिल हुए। अच्छी बात यह रही कि इस साल भी शत-प्रतिशत प्लेसमेंट दर्ज किया गया। अच्छे प्लेसमेंट के लिए उन्होंने सेल के सभी सदस्यों तथा विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
हर क्षेत्र की कंपनियों ने लिया हिस्सा
प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन ने बताया कि नौकरी देने वालों में आईटी, कंसल्टेंसी, फाइनेंस, जनरल मैनेजमेंट, सेल और मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों की कंपनियां शामिल रहीं। भारत में बायजूज, डेलाइट, फ्लिपकार्ट, जियो प्लेटफॉर्मस, माइक्रोसॉफ्ट, ऑप्टम, पेटीएम, पेयू के अलावा अफ्रीकन इंडस्ट्रीज, लैंडमार्क ग्रुप एंड नून जैसी कंपनियों ने विदेशों में नौकरियां दी हैं। एमागी, एंजेल ब्रोकिंग, कंमिवा, जाना बैंक जैसी कंपनियां पहली बार आईआईएम में प्लेसमेंट के लिए आईं।
विज्ञापन