फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15 percent applicants skip B ed examination.

यूपी में 45,525 अभ्यर्थियों ने छोड़ी बीएड प्रवेश परीक्षा

Sat, 23 Apr 2016 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 23 Apr 2016 02:12 PM IST
विज्ञापन
15 percent applicants skip B ed examination.
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा - फोटो : amar ujala

सूबे के बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शुक्रवार को 45,525 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रदेश के 593 केंद्रों पर कुल 3,03,032 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिनमें से करीब 2,57,507 ही परीक्षा देने पहुंचे। इस तरह प्रवेश परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या 15 फीसदी के करीब रही।

विज्ञापन


परीक्षा के सह समन्वयक प्रो. पवन अग्रवाल ने बताया कि गत वर्ष बीएड प्रवेश परीक्षा में 12 फीसदी के करीब अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे।

भले ही इस साल अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई हो, इसके बावजूद गत वर्ष की तुलना में इस साल करीब 95 हजार अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। अभ्यर्थियों की इस बढ़ी संख्या से बीएड कोर्स चलाने वाले कॉलेजों को सीटें भरने में काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन

आंसर-की से मिला सकेंगे उत्तर, आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे

15 percent applicants skip B ed examination.

यूपी बीएड के प्रवेश समन्वयक प्रो. वाई के शर्मा ने बताया कि रिजल्ट जारी होने से पहले सभी प्रश्न पुस्तिकाओं की विभिन्न सीरिज की आंसर-की जारी की जाएगी।

अभ्यर्थियों को उनके साथ ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी ले जाने दी गई है। इस ओएमआर पर उनका सीरिज नंबर लिखा है। इससे अभ्यर्थी आंसर-की से अपने उत्तर का मिलान कर सकेंगे। यदि किसी को उस पर आपत्ति हो, तो वह विवि में आपत्ति भी दर्ज करा पाएंगे।

25 मई से पहले भी आ सकता है रिजल्ट
यूपी बीएड की वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित करने की संभावित तिथि 25 मई है। हालांकि लखनऊ विश्वविद्यालय के बीएड सेल के एक अधिकारी ने बताया कि रिजल्ट 22 मई को भी घोषित किया जा सकता है।

वहीं काउंसलिंग 1 जून से 25 जून तक चलेगी। काउंसलिंग के बाद प्रवेश की अंतिम तिथि 28 जून रखी गई है। बीएड का नया सत्र 1 जुलाई से शुरू होगा। हालांकि यह सभी तिथियां संभावित हैं, जिनमें बदलाव भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed