फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   12 march is the last date to apply in polytechnic

पॉलीटेक्निक में आवेदन का अंतिम मौका आज, आधार के बिना भी कर सकेंगे अप्लाई

Mon, 12 Mar 2018 11:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 Mar 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
12 march is the last date to apply in polytechnic
- फोटो : amar ujala
निजी और सरकारी संस्थानों में संयुक्त परीक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए सोमवार को अंतिम मौका होगा। इसमें परिषद ने अभ्यर्थियों को बिना आधार नंबर के ही आवेदन फॉर्म करने की सहूलियत दी है।
विज्ञापन


अभ्यर्थी अब फोटो प्रमाण वाले किसी भी परिचय का नंबर आवेदन फॉर्म में भर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 22 अप्रैल को प्रस्तावित है।

परिषद के सचिव एफआर खान ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म परिषद की वेबसाइट www.jeecup.nic.in पर उपलब्ध है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को आधार नंबर भरना अनिवार्य नहीं है।
विज्ञापन


अभ्यर्थी आधार आवेदन क्रमांक, विद्यालय द्वारा निर्गत पहचान पत्र संख्या, हाईस्कूल के अनुक्रमांक, राज्य या फिर केंद्र सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र संख्या भी भर सकता है। आवेदन के बाद अगर अभ्यर्थी को लगता है कि उसने कोई गलत सूचना भर दी है तो 12 मार्च के बाद वह दोबारा लॉगइन करके दुरुस्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 अप्रैल को होने वाली प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर निजी, अनुदानित और राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले दिए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों को 100 बहुविकल्पीय सवालों के जवाब देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed