फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10,400 seats will be increased in private polytechnic institutions

यूपी के निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में बढ़ेंगी 10,400 सीटें, लगाई मुहर

Wed, 15 May 2019 04:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 15 May 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
10,400 seats will be increased in private polytechnic institutions
डेमो

यूपी के निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में इस बार पॉलीटेक्निक की करीब 10 हजार 400 सीटें बढ़ेंगी। इनमें से 5,840 सीटें डिप्लोमा और 4560 सीटें फार्मेसी संस्थानों की हैं। प्राविधिक शिक्षा परिषद बोर्ड ने मंगलवार को परिषद कार्यालय में चेयरमैन विद्यासागर गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में इंजीनियरिंग के 25 और फार्मेसी के 76 कॉलेजों को काउंसलिंग में शामिल करने का फैसला किया।

विज्ञापन


फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया से सहमति मिलने पर अन्य कॉलेजों को भी काउंसलिंग में शामिल किया जा सकता है। प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक पॉलीटेक्निक में 633 संस्थानों में एक लाख 11 हजार 854 सीटें थीं।
विज्ञापन


इस बार फार्मेसी के 459 और इंजीनियरिंग के 25 डिप्लोमा संस्थानों ने आवेदन किया था। अभी फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया से केवल 76 कॉलेजों को मान्यता मिली है। बचे हुए कॉलेजों को काउंसलिंग शुरू होने से पहले मान्यता मिल मिलने पर पॉलीटेक्निक में करीब 32 हजार नई सीटें जुड़ जाएंगी। इन पर आने वाले दिनों में फैसला हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें, कुल सीटें

10,400 seats will be increased in private polytechnic institutions
डेमो
पिछले साल संस्थानों की संख्या    633
पिछले साल कुल सीटें    1,11,854

नए फार्मेसी संस्थान    76
नए फार्मेसी संस्थानों में सीटें    4560

नए डिप्लोमा संस्थान    25
नए डिप्लोमा संस्थानों में सीटें    5840

कुल संस्थान    734
कुल सीटें    1,22,254
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed