फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   village gudha

गांव गुढ़ा में पोलिंग बूथ के हिसाब से बनी तीन कमेटियां      

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ । गांव गुढ़ा में कोरोना बचाव के लिये पोलिंग बूथ मुताबिक 3 कमेटियों का गठन किया गया हैं। सरपंच धर्मपाल सिंह ने बताया कि प्रत्येक कमेटी में 10-10 व्यक्तियों को शामिल किया गया हैं। यह कमेटियां ठीकरी पहरा लगाने का काम भी करेंगी। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए प्रेरित करेंगी। बूथ नंबर 67 में प्रवक्ता अमित कुमार, बीएलओ चंचल देवी, आशा वर्कर मंजू देवी, सुनील कुमार दीक्षित नंबरदार, संदीप कुमार पंच, सूबेदार ख्यालचंद, राजेंद्र सिंह, राजकुमार, दीपक, काला तैनात रहेंगे। बूथ नंबर 66 में प्रवक्ता सत्यवान, बीएलओ मुकेश कुमार, पृथ्वीचंद नंबरदार, एएनएम संजोगिता, शुभकरण पंच, सूबेदार मंगतूराम, अजय कुमार, विजय कुमार, अशोक कुमार, योगेश कुमार जिम्मेदारी निभाएंगे। बूथ नंबर 68 में शिक्षक मुकेश कुमार, मुकेश कुमार बीएलओ, रामचंद्र नंबरदार, संदीप कुमार एमपीएचडब्ल्यू, प्रवीन कुमार पंच, धर्मपाल सिंह, अनिल कुमार, महिपाल, विनोद, सुंदर लाल शमिल हैं। जिलाधीश की ओर से पंजाब विलेज एंड स्माल टाउन एंड पेट्रोलिंग एक्ट 1918 के अंतर्गत सभी पंचायतों और नगरपालिका को पत्र जारी कर ठीकरी पहरा लगाने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि आदेशों की अवहेलना करने पर पंजाब विलेज एंड स्माल टाउन एंड पट्रोलिंग एक्ट 1918 की धारा 9 व 11 के तहत करवाई अमल में ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed