फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   vehicle

राव तुलाराम चौक पर 10 वाहनों के किए चालान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। लॉकडाउन में नियमों का उल्लंघन करने पर अब पुलिस सख्त हो गई है। अभी तक नियम तोड़ने वालों को समझाया जा रहा था। काफी लोग समझाने के बाद भी घरों से निकल रहे हैं। पुलिस ने वाहन चालकों की जांच करते हुए चालान शुरू कर दिए हैं। सोमवार को 10 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने लॉकडाउन के चलते शहर में राव तुलाराम चौक, सतनाली चौक, जाटवास मोड़, मोहल्ला सैनीपुरा, रेलवे ओवरब्रिज पर, माजरा चुंगी पर नाके लगाए हुए हैं। यहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। राव तुलाराम चौक पर तैनात एसआई जगमोहन की टीम ने 10 वाहनों के सीट बैल्ट, हेलमेट, दस्तावेज नहीं होने पर चालान किए। जिसमें 1 स्कूटी को इंपाउंड किया गया। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करें। बेवजह घूमने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। बिना मास्क लगाए घर से बाहर न निकलें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। अपने दस्तावेज अपने वाहन में ही रखें। गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं। कोई भी व्यक्ति बेवजह घर से बाहर न निकले। अपने घर पर ही रहे। यह अभियान 14 अप्रैल तक चलाया जाएगा। नियमों का पालन नहीं करने वालों के चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed