फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   पार्किंग विवाद को लेकर दो परिवार भिड़े, पांच लोग जख्मी, क्रॉस एफआईआर दर्ज

पार्किंग विवाद को लेकर दो परिवार भिड़े, पांच लोग जख्मी, क्रॉस एफआईआर दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
पार्किंग विवाद को लेकर दो परिवार भिड़े, पांच लोग जख्मी, क्रॉस एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
नई दिल्लीः न्यू अशोक नगर इलाके में पार्किंग विवाद को लेकर दो परिवार आपस में भिड़ गए। दोनों एक दूसरे पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों ओर से पांच लोग जख्मी हो गए। झगड़े की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने दोनों परिवारों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल कर रही है।
पुलिस के मुताबिक साजिद (25) परिवार के साथ न्यू उस्मानपुर नाला रोड पर रहता है। वह अपने भाई आसिद के साथ नोएडा में चिकन की दुकान चलाता है। करीब एक साल पूर्व साजिद ने इलाके में ही रहने वाले सलीम से दूसरी मंजिल का फ्लैट खरीदा था। इसी बिल्डिंग में सलीम अपने बेटों शाहआलम, सोहेल और वसीम के साथ रहता है। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर शाह आलम परचून की दुकान चलाता है। शनिवार रात को पार्किंग में बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। साजिद, आसिद और इनके तीसरे भाई नवाब ने शाहआलम, सोहेल और वसीम के साथ मारपीट कर दी। साजिद को छोड़कर बाकी सारे जख्मी हो गए। न्यू अशोक नगर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
---- (शुजात आलम)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed