फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   हाईकोर्ट के जज की कोठी में रहने वाली युवती के साथ छेड़छाड़

हाईकोर्ट के जज की कोठी में रहने वाली युवती के साथ छेड़छाड़

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के जज की कोठी में रहने वाली युवती के साथ छेड़छाड़
विज्ञापन
पुरुषोत्तम वर्मा नई दिल्ली दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायधीश की कोठी में रहने वाली युवती के साथ छेड़छाड़, मारपीट करने व ऑफिस आते-जाते पीछा करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवती से दोस्ती करने के लिए दवाब डालता था। युवती ने दोस्ती करने से मना कर दिया तो उसने सरेआम युवती के साथ मारपीट की। वह युवती को जान से मारने की धमकी देता था। युवक युवती के नोएडा स्थित कॉल सेंटर तक पीछा करता था। वह किसी तरह युवती के कॉल सेंटर में भी नौकरी पाने में सफल हो गया था। युवती के माता-पिता ने इसकी शिकायत नई दिल्ली के तुगलक रोड थाना पुलिस को की। तुगलक रोड थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीडि़त युवती(२१) न्यायधीश की कोठी में माता-पिता के साथ रहती है। उसके माता-पिता कोठी में काम करते हैं। युवती सेक्टर-१६ नोएडा में स्थित एक कॉल सेंटर में काम करती है। युवती ने तुगलक रोड थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि करीब तीन महीने से एक राहुल नाम का युवक क्वाटर के आसपास, सड़क व ऑफिस आते-जाते हुए उसका पीछा कर रहा था। कई बार युवक को मना किया तो वह माना नहीं। २६ सितंबर को युवक ने उसके ऑफिस तक पीछा किया और वह उसके ऑफिस में नौकरी पाने में कामयाब हो गया। इसी दिन जब वह ऑफिस से घर आ रही थी तो युवक ने उसका पीछा किया। उसने मना किया तो युवक ने उसे थप्पड़ मार दिए और खुलेआम जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
युवती ने ये बात घर आकर अपने माता-पिता को बताई और इसकी शिकायत २९ सितंबर को तुगलक रोड़ थाने में की। तुगलक रोड थाना पुलिस ने युवती की मेडिकल जांच कराई, जहां उसके शरीर पर चोट आदि के निशान नहीं मिले। तुगलक रोड थाना पुलिस ने छेड़छाड़ व मारपीट करने का मामला दर्जकर जांच शुरू की। तुगलक रोड़ थाना पुलिस ने आरोपी युवक राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। युवक का कहना है कि करीब छह वर्ष पहले युवती उसके मोहल्ले लोधी एस्टेट में परिवार के साथ रहती थी। तब से वह युवती को जानता है। युवक को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
-------- पुरुषोत्तम वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed