फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   sabji mandi mein kiya Hungama

सब्जी मंडी में आढ़तियों ने किया हंगामा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
sabji mandi mein kiya Hungama
सब्जी मंडी में हंगामा करते आढ़ती। - फोटो : AMAR UJALA
शहर की सब्जी मंडी में आज सुबह आढ़तियों ने जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी जब प्रशासन को मिली तो पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। आढ़तियों ने अधिकारियों को बताया कि उन्हें सुबह 5:00 बजे से 7:00 बजे तक मंडी खोलने का समय दिया गया है। जबकि शाम के समय 4:00 से 5:00 बजे तक 1 घंटे का समय दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सुबह 5:00 से 7:00 के बजाय 4:00 बजे से 8:00 बजे तक मंडी खोलने का समय दिया जाए, ताकि किसानों व आढ़तियों को नुकसान का सामना न करना पड़े। उनका कहना है शाम के समय 4:00 से 5:00 तक जो समय दिया जाता है उसको सुबह के समय में शामिल किया जाए, ताकि उनकी परेशानी का हल निकल सके। फिलहाल मार्केट कमेटी की तरफ से जिन लोगों को सब्जी खरीदने और बेचने के लिए पास जारी किए गए हैं । उन लोगों को ही सब्जी मंडी में प्रवेश करने दिया जा रहा है । जबकि सबसे ज्यादा सब्जियां आढ़तियों से माशाखोर खरीदते थे और अब मासाखोरों को सब्जी मंडी में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है और न ही वे दुकान लगा सकते हैं । मामले की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम , पुलिस टीम व मार्केट कमेटी के सचिव सब्जी मंडी में पहुंचे । उन्होंने उच्च अधिकारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने के लिए आश्वासन दिया। झज्जर की सब्जी मंडी के प्रधान सुनील यादव ने बताया कि मार्केट कमेटी के सचिव व एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है। फिलहाल तक समस्या का समाधान नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed