{"_id":"61e68897d892c153d6422dd3","slug":"mewat1642498199","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएमपी मार्ग पर अवैध रूप से तेल बेचने व खरीदने के आरोप में दो गिरफ्तार।\nसंवाद न्यूज एजेंसी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
केएमपी मार्ग पर अवैध रूप से तेल बेचने व खरीदने के आरोप में दो गिरफ्तार। संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केएमपी मार्ग पर अवैध रूप से तेल बेचने व खरीदने के आरोप में दो गिरफ्तार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। उपमंडल के अंतर्गत एक बार फिर अवैध रूप से तेल बेचने व खरीदने का का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी पलवल निवासी सुधीर शर्मा ने बताया कि वह मानेसर में संदीप लॉजिस्टिक कंपनी में बतौर मैनेजर कार्यरत है।कंपनी के एक तेल वाहन पर जोतरहुल्ला थाना गोपालगढ़ भरतपुर निवासी नसीम बतौर चालक नियुक्त है। प्रबंधक के मुताबिक वाहन में कई बार तेल कम मिलने पर चालक को मौखिक तौर पर तेल ना बेचने की चेतावनी दी गई थी। उन्होंने बताया कि गत सोमवार के दिन कंपनी की गाड़ी कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस पर होती हुई पुने से वापस लौट रही थी।इसी दौरान वह भी काम के सिलसिले में केएमपी मार्ग से जा रहा था।जब वह मार्ग पर स्थित धुलावट टोल प्लाजा खोखे के नजदीक पहुंचा तो चालक नसीम वाहन के डीजल टैंकर से तेल निकाल कर बेच रहा था। उन्होंने बताया कि तारीफ निवासी करमला थाना नोगँवा अलवर को उन्होंने लगभग 25 लीटर डीजल निकालकर बेच दिया।
तावडू सदर सदर थाना पुलिस ने उपरोक्त दोनो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन