फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   प्रेमिका के रिश्ता तय होने से गुस्साए प्रेमी ने वर पक्ष के घर में जबरन घुस कर की मारपीट। केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

प्रेमिका के रिश्ता तय होने से गुस्साए प्रेमी ने वर पक्ष के घर में जबरन घुस कर की मारपीट। केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 02:59 PM IST
विज्ञापन
प्रेमिका के रिश्ता तय होने से गुस्साए प्रेमी ने वर पक्ष के घर में जबरन घुस कर की मारपीट।
विज्ञापन
केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार संवाद न्यूज एजेंसी तावडू। उपमंडल के गांव मोहम्मदपुर अहिर में प्रेमिका का रिश्ता तय होने से गुस्साए प्रेमी द्वारा अपने साथियों के साथ वर पक्ष के घर में जबरन घुस कर मारपीट करने व धमकी देने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी प्रेमी और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
मोहम्मदपुर दोपर ढाणी निवासी विक्रम ने बताया कि उन्होंने दीनापुर जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश में अपने पुत्र का रिश्ता तय किया हुआ था। आरोप है कि 16 जनवरी 8:00 बजे के करीब एक व्यक्ति गालियां देते हुए जबरन उनके घर में घुस आया, जो अपना नाम दीपू भारद्वाज बता रहा था। जिसने धमकी दी कि यदि अपने लड़के की शादी दीनापुर अलीगढ़ निवासी लड़की से की तो वह उनके परिवार को जान से खत्म कर देगा। इसी धमकी के साथ वह उनके साथ मारपीट करने लगा। विक्रम ने बताया कि इसकी सूचना उन्होंने लड़की पक्ष को दे दी ,साथ ही पुलिस को भी सूचना देकर मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन
मोहम्मदपुर पुलिस चौकी इंचार्ज भगवत शर्मा ने बताया कि आरोपी दीपू भारद्वाज अपने साथियों के साथ एक कार में सवार होकर आया था
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed