{"_id":"61e68879d050013865731de0","slug":"mewat1642498169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली व दूसरी कक्षा आंगनबाड़ी में देने का विरोध करेगी प्राथमिक शिक्षक संघ मेवात।","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पहली व दूसरी कक्षा आंगनबाड़ी में देने का विरोध करेगी प्राथमिक शिक्षक संघ मेवात।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली व दूसरी कक्षा आंगनबाड़ी में देने का विरोध करेगी प्राथमिक शिक्षक संघ मेवात।
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
फिरोजपुर झिरका।
हरियाणा सरकार अपनी कमियां छिपाने एवं जिम्मेदारियों से बचना चाहती है । अध्यापकों की नई भर्ती ना करके पहली व दूसरी कक्षा को आंगनबाड़ी में देना चाहती है, जो सरासर गलत है । प्राथमिक शिक्षक संघ मेवात सरकार के इस प्रकार के आदेश की कठोर शब्दों में निंदा करता है और विरोध दर्ज कराने के लिए आंदोलन का रुख कर सकता है । संघ के उप प्रधान किशोर जावलिया का कहना है कि हरियाणा सरकार प्राथमिक अध्यापकों की भर्ती ना करके बस खाली लीपापोती का काम कर रही है । प्राथमिक अध्यापको के हजारों पद खाली पडे है बावजूद उन्हें भरने के बजाए जो अध्यापक हैं उनसे भी गैर शैक्षणिक कार्य कराए जाते हैं। जिससे कक्षाओं में अध्यापकों की उपस्थिति बहुत ही कम होती है । पहली व दूसरी कक्षा को आंगनबाड़ी में देने से हजारों अध्यापकों के पद खत्म हो जाएंगे । जबकि सरकार को चाहिए कि प्राथमिक अध्यापकों से गैर शैक्षणिक कार्य ना करवा कर उनसे सिर्फ पढ़ाई का ही काम करवाया जाए और गैर शैक्षणिक कार्यों को आंगनवाड़ी या प्रेरकों के माध्यम से कराया जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर ना पड़े । यदि सरकार ने इस आदेश को वापस नहीं लिया तो प्राथमिक अध्यापकों के सभी संघ मिलकर प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू कर देगा । इसी कड़ी में सोमवार को जिला उपायुक्त एवं उप मंडल अधिकारी के माध्यम से शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा और अपना विरोध दर्ज कराया जाएगा