फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर सतनाली क्षेत्र के गांव सोहड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर सतनाली क्षेत्र के गांव सोहड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर सतनाली क्षेत्र के गांव सोहड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
पुलिस द्वारा पकड़ी गई अवैध शराब को सतनाली थाने में उतारते पुलिस कर्मचारी - फोटो : Amar Ujala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। स्पेशल स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर सतनाली क्षेत्र के गांव सोहड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। महेंद्रगढ़ पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव सोहड़ी में सत्यनारायण उर्फ ठूनिया अपने प्लाट में अवैध शराब बिक्री करता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमार कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा प्लाट की जांच की गई तो एक कमरे से 179 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के दिशा–निर्देशों पर स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ की टीम ने रविवार को सतनाली क्षेत्र के गांव सोहड़ी में छापेमारी कर की थी। पुलिस द्वारा अवैध शराब की बरामद कर कब्जे में ले ली। एसपी के दिशा–निर्देशों में जिला पुलिस द्वारा जिले में अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ की टीम गश्त के दौरान सतनाली बस अड्डा पर मौजूद थी, उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि सत्यनारायण उर्फ ठूनिया निवासी सोहड़ी अपने मकान के पास प्लॉट में अवैध शराब रखकर बेच रहा है। टीम द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए रैड की गई लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। भनक लगने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। प्लाट की तलाशी लेने पर कमरे से काफी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। जांच करने पर 172 पेटी देशी शराब, 4 पेटी अंग्रेजी शराब और 3 पेटी बीयर बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ सतनाली थाना में मामला दर्ज किया और अवैध शराब को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
---------- - वर्जनः सतनाली क्षेत्र में गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि गांव सोहडी में अवैध शराब बेची जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने बताए हुए स्थान पर छापेमारी की कर एक प्लाट में बने कमरे से 179 पेटी अवैध शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
--- उमर मुहम्मद, स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ प्रभारी

गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर सतनाली क्षेत्र के गांव सोहड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
पुलिस द्वारा पकड़ी गई अवैध शराब - फोटो : Amar Ujala
पुलिस द्वारा पकड़ी गई अवैध शराब
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed