फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   बाइक की टक्कर से 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत

बाइक की टक्कर से 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बाबा जयरामदास पाली मेले में रेहड़ी द्वारा मूली बेचने जा व्यक्ति को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस की 112 नंबर गाड़ी ने घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे उपचार के लिए रेवाड़ी लेकर जा रहे थे कि रास्ते में व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दिए ब्यान में मोहल्ला सैनीपुरा निवासी अशोक ने बताया कि उसका 51 वर्षीय पिता जगदीश सुबह करीब 5 बजे बाबा जयराम दास मेला पाली में रेहड़ी से मूली बेचने के लिए जा रहा था। जब वह रिवासा पुल से उतर रहा था तब पिछे से एक बाइक चालक तेज रफ्तार, गफलत व लापरवाही से चलाता हुआ आया उसके पिता जगदीश का टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
रेवाड़ी ले जाते समय जगदीश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के पुत्र अशोक के बयान पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बाइक चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मृतक जगदीश रेहड़ी पर सब्जी बेचने का कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed