{"_id":"61f28ca966ef25751d42edd0","slug":"mahendragarh1643285673","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 गांव के 9000 उपभोक्ताओं को अब मिलेगी 24 घंटे बिजली","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
11 गांव के 9000 उपभोक्ताओं को अब मिलेगी 24 घंटे बिजली
विज्ञापन
बिजली बोर्ड में महेंद्रगढ़
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव बवानियां 33केवी पावर हाउस के अंतर्गत आने
विज्ञापन
विज्ञापन
वाले 11 गांवों को जगमग योजना के तहत अब 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। 26 जनवरी के पावन पर्व पर इन गांवों में जगमग योजना के तहत 24 घंटे बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है। योजना में गांव डुलाना, देवास, चितलांग, मेघनवास, बुचौली, सुरजनवास, खेड़ा, बवानियां, गागड़वास, बचीनी व हरनाथ नांगल गांवों को शामिल किया गया है। इन सभी गांवों को तो योजना के तहत अब 24 घंटे बिजली मिलेगी।
समाजसेवी रामनिवास पटोदा ने बताया कि इन गांवों के जो लोग खेतों में कुआं एवं ढाणियों में रहते हैं उन्हें योजना से वंचित रख गया है। इन गांवों में कुओं एवं ढाणियों में रहने वाले लोगों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों एवं सरकार से पैट ट्रांसफार्मर लगाकर उन्हें भी योजना में शामिल करने की मांग उठाई है।
-----------
- 9 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभः
डीएचबीवीएन के एसडीओ साहिल गर्ग ने बताया कि बवानियां 33केवी पावर हाउस के अंतगर्तन आने वाले 11 गांवों को जगमग योजना में शामिल किया गया है। वहीं जो लोग ढाणियों एवं कुओं पर रहते हैं उन्हें भी पैट ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवा योजना में शामिल किया जाएगा। इसके लिए योजना बनाकर विभाग को भेजी जा चुकी है। वहीं जिन उपभोक्ताओं ने अपना बिल जमा नहीं किया है वे शीघ्र ही अपना बिल जमा करें जिससे सूचारू रूप से बिजली आपूर्ति होती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन