{"_id":"5f61c89a8ebc3e11a40af6fc","slug":"mahendragarh1600243866","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम लूट के आरोपी बोले- हूटर बजने के कारण नहीं ले जा सके पैसा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एटीएम लूट के आरोपी बोले- हूटर बजने के कारण नहीं ले जा सके पैसा
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में लूट के आरोपी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनीना। 19 मार्च 2020 को कैनरा बैंक कनीना का एटीएम काटने वाले चार आरोपियों ने बताया कि वह यहां पर हूटर बजने के कारण पैसा नहीं चुुरा सके थे। इसके बाद उन्होंने राजस्थान के तिजारा क्षेत्र में जाकर तीन एटीएम तोड़े।एटीएम लूट के चारों आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में यह बात
विज्ञापन
स्वीकारी।
कनीना पुलिस राजस्थान के अलवर जिले के तिजारा थाना क्षेत्र से चार आरोपियों को प्रोडेक्शन वारंट पर लाई है। चारों आरोपी हरियाणा के नूंह जिले के निवासी हैं। अकील,साबिर,मुस्तफा, फारूख को प्रोडेक्शन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। राजस्थान तिजारा क्षेत्र में 24 मार्च को तीन जगह पर एटीएम लूट की घटना हुई। राजस्थान पुलिस ने इस मामले में नूंह जिले के चार य़ुवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस रिमांड के दौरान इन लोगों ने कनीना में एटीएम तोड़ने का प्रयास करने की बात भी स्वीकारी। इनका पांचवां साथी राहुल रेवाड़ी जेल में बंद है। 18 मार्च की रात को कनीना- सीहोर मार्ग पर कैनरा बैंक के एटीएम में 4 से 6 बजे के बीच कुछ नकाबपोश एटीएम बूथ के पास पहुंचे। पिकअप गाड़ी में सवार होकर आए इन बदमाशों ने एटीएम के बाहर लगे सीसीटीवी पर काले स्प्रे डाल दिया। एटीएम बूथ के बाहर लगे ताले को गैस कटर से काटने के बाद लुटेरे अंदर घुसे। लुटेरे एटीएम को तोड़ने में असफल रहे तो उन्होंने गैस कटर से इसे काटने का प्रयास किया। गैस कटर के धुएं से हूटर बज उठा। आग से एटीएम का कुछ हिस्सा भी जल गया। इसके बाद लुुटेरे मौके से फरार हो गए थे। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। एटीएम के चैंबर बॉक्स में 1 लाख 20 हजार 300 रुपये की नकदी थी। जिसे चोर नहीं ले जा सके थे।
विज्ञापन