{"_id":"5f508ad88ebc3e54cf59e5e9","slug":"mahendragarh1599113944","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की डंडों-लाठियों से हमला कर हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
युवक की डंडों-लाठियों से हमला कर हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
हत्या के आरोप में पकड़ा गया युवक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। मोदाश्रम मंदिर के पास 5-6 हमलावरों ने लाठी- डंडों से हमला कर युवक की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया
विज्ञापन
विज्ञापन
है। वीरवार को आरोपी अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस को दिए ब्यान में मोहल्ला महायचान निवासी हेमराज ने बताया कि 30 अगस्त को उसका भाई सरजीत उर्फ मोनू (22) मोदाश्रम मंदिर के पास गया था। उसे सूचना मिली कि सरजीत को कुछ लोगों ने चोटें मारी हैं। सरजीत मोदाश्रम मंदिर के सामने बेहोशी की अवस्था में पड़ा हुआ है।
हेमराज ने बताया कि वह तुरंत मोदाश्रम मंदिर के पास पहुंचा। जहां उसे पता लगा कि सरजीत, प्रवीण शराब पी रहे थे। इसी बीच उसके पास गांव डुलाना निवासी युद्धवीर से विवाद हो गया। जिसके बाद युद्धवीर अपनी बाइक पर सवार
होकर वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद युद्धवीर अपने साथ 5-6 लड़के लेकर आया। उन्होंने लाठी, डंडों से सरजीत के सिर पर वार किया। अमरजीत, प्रवीण को भी चोटें मारी। सरजीत को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। बेहद गंभीर हालत होने पर सरजीत को पीजीआई रोहतक रैफर किया गया। जहां सरजीत ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने बुधवार शाम आरोपी युद्धबीर को गिरफ्तार कर लिया। वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन