फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   नहरी पानी के विवाद में सुलतानपुर के पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या

नहरी पानी के विवाद में सुलतानपुर के पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:34 PM IST
विज्ञापन
नहरी पानी के विवाद में सुलतानपुर के पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या
सरपंच साधुराम का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
नहरी पानी के विवाद पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी हांसी। गांव सुलतानपुर में वीरवार सुबह करीब 7 बजे खेत में पानी लगाने के वार को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया।  विवाद इतना बढ़ गया कि पूर्व फौजी ने सुलतानपुर के पूर्व सरपंच साधुराम की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।     जानकारी के अनुसार गांव सुलतानपुर में वर्ष 2005 से 2010 तक सरपंच रहे 60 वर्षीय साधु राम अपने खेत में पानी लगा रहा थे। उस दौरान उसके पड़ोसी पूर्व फौजी मनजीत व साधु राम का आपस में विवाद हो गया। जिस कारण मनजीत ने पूर्व सरपंच साधु के पेट में गोली मार दी। घायल अवस्था में पूर्व सरपंच को हांसी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां से उसकी हालत गंभीर होने के कारण साधु को चिकित्सकों ने हिसार रेफर कर दिया। हिसार पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाला व्यक्ति फौज में टैंक मैकेनिक था।  आरोपी मनजीत 5 से 6 वर्ष पूर्व नौकरी छोड़ कर आ गया था। झगड़े में पूर्व फौजी मनजीत को भी कस्सी से चोट लगी है। उसे भी हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हांसी सदर थाना प्रभारी पवित्र सिंह ने बताया कि साधु की मौत गोली लगने से हुई है। शव हिसार के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। अभी पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed