फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   निजी अस्पताल की डॉक्टर पर गर्भवती को हाई डोज देकर जबरदस्ती डिलीवरी करवाने का आरोप, महिला की हुई मौत

निजी अस्पताल की डॉक्टर पर गर्भवती को हाई डोज देकर जबरदस्ती डिलीवरी करवाने का आरोप, महिला की हुई मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:22 PM IST
विज्ञापन
निजी अस्पताल की डॉक्टर पर गर्भवती को हाई डोज देकर जबरदस्ती डिलीवरी करवाने का आरोप, महिला की हुई मौत
विज्ञापन
- शनिवार दोपहर को महिला के परिजन सामान्य जांच के लिए अस्पताल लेकर आए थे संवाद न्यूज एजेंसी हिसार। शहर में एक निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर द्वारा एक गर्भवती महिला को हाई डोज देकर जबरदस्ती डिलीवरी करवाने का मामला सामने आया है, जिससे महिला की मौत हो गई। उस दौरान महिला के परिजनों और अस्पताल स्टाफ एवं डॉक्टर के बीच काफी बहस हुई। इसके कुछ देर बाद ही शहर थाना पुलिस अस्पताल में पहुंची और परिजनों को शांत करवाया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। उसके बाद पुलिस और अस्पताल की महिला डॉक्टर के बीच काफी देर तक गुफ्तगू हुई। मगर महिला के परिजन महिला डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे और काफी देर तक रोष प्रदर्शन कर हंगामा भी किया। हालांकि, शनिवार शाम को महिला ने बेटे को जन्म दिया था, जो बिल्कुल ठीक है। अभी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मिल गेट एरिया के सेक्टर 14 निवासी महिला के देवर आशु ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 11:00 बजे वह और उसके परिजन रोहिणी को सामान्य जांच के लिए गोस्वामी अस्पताल में लाए थे। यहां आने के बाद महिला डॉक्टर ने रोहिणी के कुछ टेस्ट किए और बाद में कहा कि रोहिणी की डिलीवरी होने वाली है और कुछ समय लगेगा। इसके चलते महिला डॉक्टर ने रोहिणी को डिलीवरी करवाने अस्पताल में दाखिल किया और जल्द डिलीवरी के लिए दवा दी। देर शाम तक रोहिणी की डिलीवरी हुई। मगर इसके बाद रोहिणी की हालत गंभीर होती गई और ब्लडिंग भी काफी हुई। इस एवज में महिला डॉक्टर ने उनसे कभी दो तो कभी चार यूनिट के जरिये करीब 12 यूनिट ब्लड मंगवाया। फिर भी रोहिणी की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इस बारे में उन्होंने कई बार महिला डॉक्टर से बातचीत की और डॉक्टर ने कहा कि ठीक हो जाएगी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि महिला डॉक्टर ने रोहिणी को जबरदस्ती डिलीवरी करवाने के लिए हाई डोज दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed