{"_id":"6001398d8ebc3e333a5549d7","slug":"hissar1610693005","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद रामजी लाल का निधन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पूर्व सांसद रामजी लाल का निधन
विज्ञापन
रामजीलाल का फ़ाइल फ़ोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद रामजी लाल का निधन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
हिसार।
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजनलाल के करीबी रहे पूर्व सांसद रामजी लाल का वीरवार रात एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें कोरोना भी हुआ था, लेकिन उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी थी। बीमारी की वजह से वह सपरा अस्पताल में इलाज करा रहे थे। वीरवार रात 12:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली उनके शव का अंतिम संस्कार आर्य नगर स्थित श्मशान घाट में 2 बजे किया जाएगा। उनके निधन पर विधायक कुलदीप बिश्नोई सहित अनेक लोगों ने शोक व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि 91 वर्षीय रामजीलाल, भजनलाल के समय में 1992 और 1994 में दो बार राज्यसभा सांसद रहे हैं।