फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   धुंध के चलते कई वाहन आपस में टकराए, कोई हताहत नहीं

धुंध के चलते कई वाहन आपस में टकराए, कोई हताहत नहीं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
धुंध के चलते कई वाहन आपस में टकराए, कोई हताहत नहीं
हिसार। धुंध के कारण टकराये वाहन। - फोटो : Amar Ujala
धुंध के चलते कई वाहन आपस में टकराए, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो हिसार। एयरपोर्ट के पास वीरवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे धुंध के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। हालांकि इस हादसे में किसी को चोट तक नहीं पहुंची, लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बतादें कि हादसे के दौरान सबसे पहले रूई से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी। इस दौरान उसके पीछे आ रही फतेहाबाद डिपो की किलोमीटर स्कीम की एक बस टकरा गई। इस बस के पीछे दिल्ली निवासी एक युवक की कार टकरा गई। इस गाड़ी के पीछे - पीछे आ रहा एक ट्रक कार से टकरा गया। किलोमीटर स्कीम की ये बस हिसार से गुरुग्राम जा रही थी। कार चालक मनप्रीत दिल्ली का रहने वाला है। वह पंजाब के अबोहर से दिल्ली में अपने घर जा रहा था। मामले में मलगेट थाना पुलिस ने बताया कि ये हादसा धुंध के कारण हुआ है। धुंध के बीच दृश्या 50 से 60 मीटर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed