फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   शौचालय बनाने को लेकर कहासुनी में छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या

शौचालय बनाने को लेकर कहासुनी में छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
शौचालय बनाने को लेकर कहासुनी में छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो हिसार। उकलाना के गांव कंडूल में बीती रात दो भाइयों में मामूली बात को लेकर हुए झगड़े में छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना मिलते ही बरवाला डीएसपी रोहताश और उकलाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखजीत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी दीना के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया है। दीना ने बयान में बताया कि उसके पति जगसिर ने शनिवार रात उसके देवर महबूब को कहा कि स्टोर में रखा रेता और क्रेशर उसे शौचालय बनाने के लिए दे। महबूब ने उसे देने से मना कर दिया। इसी बीच कहासुनी में महबूब ने जगसिर के सिर में डंडे व कुल्हाड़ी से कई वार किए। जिस कारण जगसिर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed