Hindi News
›
Local
›
जिंदा जलाने की झूठी साजिश रचने वाले राममेहर को छत्तीसगढ़ से हांसी लाई पुलिस
{"_id":"5f8187af8ebc3e9c0031d5c2","slug":"hissar1602324399","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदा जलाने की झूठी साजिश रचने वाले राममेहर को छत्तीसगढ़ से हांसी लाई पुलिस","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जिंदा जलाने की झूठी साजिश रचने वाले राममेहर को छत्तीसगढ़ से हांसी लाई पुलिस
हांसी। 11 लाख लूट व कार में जिंदा जलाने की झूठी साजिश रचने वाले राममेहर को हांसी पुलिस छत्तीसगढ़ से हांसी ले आई है। राममेहर के हांसी पहुंचने के बाद पुलिस के उच्च अधिकारी उससे गहनता से पूछताछ कर रहे हैं। सदर थाना प्रभारी कश्मीरी लाल ने बताया पुलिस राममेहर से पूछताछ कर रही है। शाम तक मामले का पूरी तरह से पटाक्षेप कर दिया जाएगा। ऐसे में शाम तक बड़े खुलासे होने की पूरी संभावना है। अभी तक झूठ की साजिश रचने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए है। हालांकि यह जरूर माना जा रहा है कि बीमा क्लेम की राशि लेने व कर्जदारों से छुटकारा पाने के लिए राममेहर ने यह साजिश रची थी। वहीं इस झूठी साजिश में राममेहर का साथ देने वाले लोगों के नाम भी शाम तक सामने आ जाएंगे। इसके अलावा इस मामले में राममेहर की फैक्टरी में कार्यरत महिला कर्मी की संलिप्तता भी उजागर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।