{"_id":"5f5a25a58ebc3e54aa6eada0","slug":"hissar1599743397","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपली जा रहे किसानों को पुलिस ने टोल पर रोक, किसान वहीं बैठे धरने पर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पिपली जा रहे किसानों को पुलिस ने टोल पर रोक, किसान वहीं बैठे धरने पर
विज्ञापन
बाड़ो पट्टी टोल के समीप धरना देते किसान।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपली जा रहे किसानों को पुलिस ने टोल पर रोक, किसान वहीं बैठे धरने पर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार।
पीपली में आयोजित होने वाली किसान रैली के लिए जिले के अलग-अलग स्थानों से सैकड़ों किसान रवाना हुए, लेकिन जिला पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक लिया। किसानों ने आगे जाने का रास्ता ने दिखाई दिया तो उन्होंने वहीं बैठ कर धरने देने शुरू कर दिए। लगभग 600 700 किसान जब बाड़ोपट्टी टोल से गुजरने लगे तो पुलिस ने किसानों को वहीं पर रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया। इस पर किसानों ने टोल के पास ही धरना लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी।
दूसरी ओर भाटोल जाटान व भाटोल रांगड़ान के किसानों की नारनौंद उपमंडल कार्यालय के सामने नारनौंद पुलिस ने बस की चाबी निकल ली। गुस्साए किसानों ने उपमण्डल कार्यालय के बाहर धरना लगाकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी शुरू।
किसानों ने पुलिस प्रशासन पर अभद्र व्यवहार करने के आरोप भी लगाए। किसानों का कहना था कि हम शांतिपूर्वक धरना देने जा रहे थे, लेकिन सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है। सरकार कुछ भी करे किसान झुकने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन