फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   यीडा सिटी एरिया में खुलेगा ऑर्ट ऑफ लिविंग का आश्रम

यीडा सिटी एरिया में खुलेगा ऑर्ट ऑफ लिविंग का आश्रम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
यीडा सिटी एरिया में खुलेगा ऑर्ट ऑफ लिविंग का आश्रम
विज्ञापन
-संस्था ने मांगी जमीन, शिक्षण संस्थान भी खोलने की तैयारी -एक अन्य कंपनी ने भी मांगी जमीन, अगले सप्ताह आवंटन माई सिटी रिपोर्टर ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के खाते में एक और उपलब्धि जुडऩे जा रही है। आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग ने आश्रम बनाने के लिए १५ एकड़ जमीन यमुना प्राधिकरण से मांगी है। संस्था ने एक इंटर कॉलेज बनाने के लिए भी १० एकड़ जमीन मांगी है। यमुना प्राधिकरण के मुताबिक आर्ट ऑफ लिविंग संस्था ने दो प्लॉट मांगे हैं। एक प्लॉट १५ एकड़ का होगा, जिस पर आश्रम बनेगा। दूसरा प्लॉट १० एकड़ का होगा, जिसमें विद्यालय बनेगा। इस विद्यालय में छात्रों को १२वीं तक की शिक्षा प्रदान की जाएगी। संस्था ने आवेदन के साथ ही प्लॉट की कुल कीमत का १० फीसदी रकम बतौर पंजीकरण राशि के रूप में जमा कर दी है। यमुना प्राधिकरण अगले सप्ताह संस्था को जमीन आवंटित करने को तैयारी में है। सेक्टर २० में यह जमीन आवंटित की जाएगी। इसके अलावा केंट आरओ बनाने वाली कंपनी ने भी शिक्षण संस्थान खोलने के लिए १० एकड़ जमीन के लिए आवेदन कर दिया है। १० फीसदी पंजीकरण राशि भी जमा करा दी है। इसे भी सेक्टर २० में १० एकड़ जमीन आवंटित की जाएगी। पूछने पर यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने कहा कि इन संस्थाओं की तरफ से प्रस्ताव आया है। अगले हफ्ते निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
--------- यीडा ने तीन कंपनियों को आवंटित की जमीन ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने बुधवार को तीन कंपनियों को ३० हजार वर्ग मीटर जमीन आवंटित की। इनसे २१०० लोगों को रोजगार व ३८ करोड़ का निवेश होगा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि एक हाइवोल्टेज इलेक्ट्रिक केबल बनाने वाली कंपनी को १० हजार वर्ग मीटर जमीन आवंटित की गई है। यह कंपनी पावर ग्रिड, एनएचएआई जैसी संस्थाओं को बिजली के केबल सप्लाई करती है। इसी तरह कोरेगेटेड बॉक्स बनाने वाली कंपनी ने भी १० हजार वर्ग मीटर जमीन ली है। प्रिटिंग प्रेस से जुड़ी एक कंपनी ने भी १० हजार वर्ग मीटर जमीन ली है। इन तीनों का मिलाकर २१०० लोगों को रोजगार व ३८ करोड़ का निवेश होने का आकलन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
---------- अरविंद सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed