फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   नोएडा एयरपोर्ट : पीएसी के हवाले होगी निर्माण पूरा होने तक की सुरक्षा

नोएडा एयरपोर्ट : पीएसी के हवाले होगी निर्माण पूरा होने तक की सुरक्षा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण जल्द शुरू करने की तैयारी है। नींव रखे जाने से लेकर निर्माण पूरा होने तक की सुरक्षा पीएसी के हवाले हो सकती है। यीडा ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। नोएडा एयरपोर्ट का अपना थाना भी होगा। यीडा सिटी एरिया में ही पांच और थाने बनाने का प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया है। हालांकि एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने के बाद की सुरक्षा सीआईएसएफ करेगी और एयरपोर्ट के बाहर की सुरक्षा का जिम्मा प्रस्तावित थाने में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर होगा।
विज्ञापन
बीते सात अक्तूबर को नोएडा एयरपोर्ट का करार हो चुका है। करार के साथ ही अब शीघ्र निर्माण शुरू करने की तैयारी है। तमाम देसी-विदेशी कंपनियां ज्यूरिख के अंतर्गत काम करेंगी। उनके प्रतिनिधि भी यीडा आएंगे। निर्माण कार्य तीन से चार साल तक चलेगा। २०२४ में यहां से हवाई सफर शुरू करने का लक्ष्य है। निर्माम के दौरान शरारती तत्व किसी तरह की अड़चन पैदा न कर सकें, इसके लिए एक कंपनी पीएसी तैनात करने की योजना है। साथ ही नोएडा एयरपोर्ट परिसर में एक थाना भी बनेगा। इसका भी प्रस्ताव यीडा ने शासन को भेजा है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट के साथ ही यीडा में तमाम बड़े औद्योगिक निवेश आने लगे हैं। देश की कई मानी-जानी कंपनियों ने जमीन खरीदी है। वे अपना काम जल्द शुरू करेंगी। जिन आवंटियों ने जमीन खरीद ली है, वे भी अपना निर्माण शुरू करेंगे। उनको भी सुरक्षित माहौल देना जरूरी है। उनके लिए भी पांच और थाने बनाने की योजना है। यीडा के औद्योगिक सेक्टर ३२ में एक थाना बनेगा, जिससे सेक्टर ३२ के अलावा २९ व ३३ भी सुरक्षित हो जाएंगे। दूसरा थाना सेक्टर २८ में बनेगा। सेक्टर २१ भी इसी थाने से जुड़ेगा। तीसरा थाना आवासीय सेक्टर १८ में बनेगा। चौथा थाना सेक्टर २० में बनेगा। पांचवा थाना फिल्म सिटी में बनेगा। यीडा के इस प्रस्ताव पर शासन से मंजूरी जल्द मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
------- 'इन सभी थानों के लिए जमीन और संसाधन यमुना प्राधिकरण देगा। शासन से मंजूरी मिलने का इंतजार है। स्टाफ की तैनाती भी शासन से होगी। इन सभी थानों के लिए ४०००-४००० वर्ग मीटर जमीन आवंटित करने की योजना है।
-डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यीडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed