कनीना क्षेत्र के मोहनपुर, भोजावास, कनीना तथा आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक संस्था बीइंग ह्यूमन सेवा मंडल द्वारा जरूरतमंद लोगो के लिए भोजन व सूखा राशन वितरित किया जा रहा है। संस्था अध्यक्ष नवीन कौशिक ने बताया कि इस आपदा के समय हमारी टीम के युवा साथी बढ़-चढ़ कर पूरे महेन्दरगढ़ ओर रेवाड़ी जिले में इस कार्य को पूरा कर रहे हैं और हर जरूरतमंद तक अपनी रसोई लगाकर खाना पहुँचा रहे हैं। इसके साथ साथ ही गांवो में जो परिवार राशन से वंचित हैं उन्हें राशन मुहैया कराया जा रहा है संस्था के कृष्ण फौजी ने बताया कि इसके साथ ही हमारी एक टीम झुग्गी झोपड़ी व गरीब बस्तियों में सामग्री उपलब्ध करवा रहे हैं इस कार्य में आँचल इंश्योरेंस, राहुल राव, चेतन कौशिक,मोहित, प्रीतम, अजय, ऋषिराज, बिन्नी व रवि, योगेश आदि युवा साथी प्रतिदिन सैकड़ो लोगों को भोजन वितरण में सहयोग कर रहे हैं महेन्दरगढ़ और रेवाड़ी जिलों में भोजन के लिए आप 9671777481 या 9991389024 पर कॉल कर सकते हैं।