फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   अमन बैसला खुदकुशी के मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गयी

अमन बैसला खुदकुशी के मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गयी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
अमन बैसला खुदकुशी के मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गयी
विज्ञापन
नई दिल्ली। शाहबाद डेयरी इलाके में २९ सितंबर अमन बैसला के खुदकुशी के मामले को क्राइम ब्रांच को ट्रासफर कर दिया गया है। माना जा रहा डीएनडी पर चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए इसकी जांच का जिम्मा क्राइम ब्रांच के हवाले किया गया है। लेकिन पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव का कहना है कि दिल्ली पुलिस पहले ही इस मामले को क्राइम ब्रांच को सौंपी जा चुकी है। मामले में साक्ष्य और सबूत इक्कठे किए जा रहे हैं। जिसके खिलाफ भी सबूत सामने आएंगे उसपर कार्रवाई की जाएगी। अमन बैसला ने २९ सितंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो अपलोड करने के बाद अपने कार्यालय में खुदकुशी कर ली थी। वीडियो में उसने अपने साथ काम कर चुकी एक लड़की पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उगाही करने का अरोप लगाया। वहीं उसने हरियाणवी सिंगर और उसके दोस्त पर लड़की के साथ मिलकर उसे प्रताडि़त करने और धमकाने का आरोप लगाया। शाहबाद डेयरी थाना पुलिस ने अमन के पिता के आरोप में घटना के पांच दिन बाद खुदकुशी के लिए उकसाने और धमकाने का मामला दर्ज कर लिया। लेकिन इस मामले में किसी की आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन
अमन बैसला(२२) पिता रामनिवास, मां और बहन के साथ रोहिणी सेक्टर ११ में रहता था। वह होटल में इस्तेमाल होने वाले सामान की सप्लाय का कारोबार करता था। २९ सितंबर की देर रात तक जब अमन अपने घर नहीं पहुंचा तो उसके पिता उसके कार्यालय पहुंचे। जहां वह फांसी से लटका हुआ मिला। इंस्टाग्राम अकाउंट पर उसने खुदकुशी करने से पहले अपना एक वीडियो पोस्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिसमें अमन ने बताया कि वह एक लड़की के साथ काम करता था। लड़की ने उससे कई बहाने कर लाखों रुपये उधार लिए। जब उसने पैसे वापस मांगे तो उसने देेने से इंकार कर दिया और उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। युवक के पिता ने उस लड़की और उसके सहयोगी हरियाणवी सिंगर सुमित गोस्वामी और उसके दोस्त विपिन खत्री पर उसे खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया। शुरूआती जांच में पता चला कि अमन ने जिस लड़की पर आरोप लगाया है वह २०१८ में दोस्ती हुई थी। दोनों एक साथ कारोबार करते थे। अगले साल लड़की उसके कारोबार से अलग हो गयी और हरियाणवी सिंगर और उसके दोस्त के साथ काम करने लगी।
----- वीडियो में कहा हर युवक बलात्कारी नहीं होता अमन ने अपने वीडियो में कहा कि हर युवक बलात्कारी नहीं होता। २०१८ में लड़की के साथ काम शुरू किया था। लड़की के पिता ने पांच लाख रुपये दिये थे। अगस्त २०१९ में बहाने बनाकर काम छोड़ दी। उसके बाद लड़की लगातार झूठ बोलकर उससे पैसे लेने लगी। जब वह अपने पैसे वापस मांगे तो लड़की ने दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी। इसमें लड़की का साथ उसके दोस्तों ने दिया। ऐसे में उसके पास खुदकुशी करने के अलावा कोई चारा नहीं है। उसने कहा कि हर युवक बलात्कारी नहीं होता है लेकिन पुलिस लड़की की बात सुनती है और फिर समाज में लड़का और उसका परिवार सिर उठाकर नहीं चल पाते। उसने यह सब बातें अपने परिजनों को नहीं बताने के लिए माफी मांगी और कहा कि वह उसे हंसकर विदा करें।  
----- मामला क्राइम ब्रांच को ट्रासफर, साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं: पुलिस आयुक्त दिल्ली पुलिस के पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि शाहबाद डेयरी थाने से अमन बैसला के खुदकुशी का मामला क्राइम ब्रांच को ट्रासफर कर दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य इक्कठा किए जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ------ (राजीव कुमार)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed