फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   एक्सरे मशीन के पास जाने से मना करने पर आरपीएफ सिपाही की पिटाई

एक्सरे मशीन के पास जाने से मना करने पर आरपीएफ सिपाही की पिटाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर टैक्सी चालकों को एक्सरे मशीन की तरफ जाने से रोकने पर आरपीएफ के सिपाही के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
गौरव पवार रेलवे सुरक्षा बल में बतौर सिपाही कार्यरत है। उसकी तैनाती नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर है। रविवार तड़के करीब साढ़े चार बजे वह पार्किंग से गश्त करता हुआ एक्सरे मशीन के पास आया। इसी बीच सवारियों को देखकर कुछ टैक्सी चालक एक्सरे मशीन की ओर जाने लगे। इसे गौरव ने रोक दिया। इससे गुस्साए दो टैक्सी चालक उसके साथ गाली गलौज और हाथापाई करने लगे।
विज्ञापन
आरोपियों ने गौरव को घूंसे मारे और उसकी वर्दी फाड़ दी। गौरव ने तुरंत अपने सहयोगियों को घटना की जानकारी दी। लेकिन जब तक उसके सहयोगी वहां पहुंचे दोनों आरोपी भाग चुके थे। गौरव ने सौ नंबर पर पुलिस से घटना की शिकायत की। पुलिस ने गौरव का लेडी हार्डिंग अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद मामला दर्ज कर लिया। गौरव ने बताया कि हमला करने वाले दोनों आरोपी मुंह पर तौलिया लपेट रखा था। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed