फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   Corona positive woman recover fast and discharge soon from Agroha medical college.

पीड़ित महिला की सेहत में सुधार, देर शाम तक मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
Corona positive woman recover fast and discharge soon from Agroha medical college.
आइसोलेशन वार्ड में तैनात डॉ विष्णु मित्तल व अन्य। - फोटो : AMAR UJALA
पीड़ित महिला की सेहत में सुधार, देर शाम तक मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी 
विज्ञापन
- भेजे गए 8 सैंपल में से 5 की रिपोर्ट आई निगेटिव और 3 सैंपल रविवार सुबह भेजे गए जांच के लिए - आइसोलेशन में दाखिल लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के कारण सभी को एचएयू किया गया होम क्वारंटीन   संवाद न्यूज़ एजेंसी हिसार। अभी जिले में फिलहाल कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं है। जिले में यूएसए से लौटी महिला 30 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद उसकी दो और सैंपल जांच के लिए भेजे गए जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। डॉक्टर सुभाष खटरेजा ने बताया के महिला की तबीयत में काफी सुधार है। वहीं महिला के पति का सैंपल भी शनिवार रात को जांच के लिए भेजा गया है। यदि उसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आती है तो उसके बाद देर शाम तक महिला को अस्पताल से छुट्टी देकर होम क्वारंटीन कर दिया जाएगा।
इधर जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से रविवार सुबह कोरोना संदिग्ध 3 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। वही शनिवार शाम को भेजे गए 8 सैंपल में से 5 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इस वजह से आइसोलेशन वार्ड में दाखिल 9 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के कारण सभी को प्रशासन द्वारा एचएयू में होम क्वारंटीन कर दिया जाएगा। फिलहाल नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 10 लोग दाखिल हैं। इनमें से 4 लोगों पर जमाती होनेे की आशंका जताई जा रही है और एक दंपती भिवानी में कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आया था, जिससे उन्हें आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed