फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   इलेक्ट्रिक एंबुलेंस सेवा के लिए एप की जल्द हो सकती है शुरुआत

इलेक्ट्रिक एंबुलेंस सेवा के लिए एप की जल्द हो सकती है शुरुआत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक एंबुलेंस सेवा के लिए एप की जल्द हो सकती है शुरुआत
विज्ञापन
  नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए दिल्ली सरकार जल्द इलेक्ट्रिक एंबुलेंस सेवा की शुरुआत कर सकती है।इसके लिए एक खास मोबाइल एंबुलेंस को लांच किए जाने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे इलेक्ट्रिक एंबुलेंस का इस्तेमाल उन मरीजों के लिए किया जाएगा, जिनकी हालत गंभीर नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार तक 24,000 से अधिक कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में है। ऐसे मरीज जिनमें संक्रमण के लक्षण कम या नहीं हैं, लेकिन घर में बचाव के लिए सभी इंतजाम होने पर उन्हें घरों में ही रहने का सुझाव दिया जा रहा है।  सूत्रों के मुताबिक एप आधारित इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनी प्राकृत ई-मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से दिल्ली सरकार इसी सप्ताह इलेक्ट्रिक एंबुलेंस सुविधा की शुरुआत कर सकती है। इससे होम आइसोलेशन में रह रहे कम गंभीर मरीजों को समय पर इलाज की सुविधा उपलब्ध् हो सकेगी।
विज्ञापन
मंगलवार को दिल्ली में कोविड-19 संक्रमितों का आंकड़ा अचानक एक दिन में 7830 मामले सामने आए। दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 4.5 लाख पहुंचने के साथ साथ 16 जून के बाद अब तक सर्वाधिक 83 मौतें भी हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
------------- सर्वेश कुमार 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed