{"_id":"5fac25318ebc3e27873363fd","slug":"central-delhi1605117233","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, अब एक दिन में साढ़े आठ हजार से ज्यादा मरीज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दिल्ली में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, अब एक दिन में साढ़े आठ हजार से ज्यादा मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, अब एक दिन में साढ़े आठ हजार से ज्यादा मरीज
विज्ञापन
नई दिल्ली।
दिल्ली में कोरोना वायरस ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एक दिन में पहली बार सर्वाधिक साढ़े आठ हजार से ज्यादा संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 85 लोगों की वायरस के चलते मौत हुई है। बुधवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीते मंगलवार को दिल्ली में 8593 संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 85 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 7264 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे में हुई 64121 सैंपल की जांच में 13.40 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं जोकि राष्ट्रीय औसत 4.2 फीसदी से करीब तीन गुना अधिक है। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 459975 हो गया है। अभी तक 410118 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 7228 मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर घटकर 1.57 फीसदी हो गई है। विभाग के अनुसार दिल्ली में 42629 कोरोना के सक्रिय केस हैं जिनमें से विभिन्न अस्पतालों में 8497, कोविड केयर सेंटर में 825 और कोविड हेल्थ सेंटर में 279 मरीज हैं। इनके अलावा होम आइसोलेशन में 24435 मरीज उपचाराधीन हैं। विभाग के अनुसार वंदे भारत के तहत आए मरीज 194 बेड पर हैं। बीते मंगलवार को आरटीपीसीआर से 19304 और रैपिड एंटीजन से 44817 सैंपल की जांच हुई है। दिल्ली में अभी तक 5262045 सैंपल की जांच हो चुकी हैं। हर दिन कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज बढ़ने के साथ हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर 4016 हो चुकी है।
------
परीक्षित निर्भय