{"_id":"5f4cf40a8ebc3e6d011c0def","slug":"central-delhi1598878730","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के जिम को खोलने की मांग","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दिल्ली के जिम को खोलने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के जिम को खोलने की मांग की
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्ली के बंद पड़े जिम खोलने की मांग की है। इसे लेकर बिधूड़ी ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल को एक पत्र लिखा है। पत्र में कहा गयाा है कि दिल्ली के बाजार खुल गए, साप्ताहिक बाजारों पर लगी रोक भी हटा ली गई है और दिल्ली मेट्रो के परिचालन की अनुमति मिल गई है। ऐसे में जिम को खोलने पर लगी पाबंदी भी हटा ली जानी चाहिए।
पत्र में बिधूड़ी ने यह भी कहा है कि जिम रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक हैं। राजधानी के लोगों की ओर से इन जिमों को खोलने की मांग लगातार की जा रही है। कई लोगों ने संपर्क कर यह आग्रह किया है कि है कि गाइडलाइन जारी कर जिम खोलने की इजाजत मिलनी चाहिए।
जिम चलाने वालों का भी यह कहना है कि उनके जिमों में एयरकंडीशन और हवा के वेंटिलेशन की पुख्ता व्यवस्था की गई है।मास्क, सेनेटाइजर, दस्ताने का भी प्रबंध किया गया है। सरकार इन जिमों को खोलने का समय और यहां आने वाले लोगों की संख्या निर्धारित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन