फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   महिलाओं को दिलाई बेटा बेटी में भेदभाव नहीं करने की शपथ

महिलाओं को दिलाई बेटा बेटी में भेदभाव नहीं करने की शपथ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं को दिलाई बेटा बेटी में भेदभाव नहीं करने की शपथ
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को संबोधित करती सीडीपीओ सरला यादव - फोटो : Amar Ujala
महेंद्रगढ़। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सोमवार को बालिका दिवस मनाया गया। शहर के वार्ड नंबर 12 में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित
विज्ञापन
महिलाओं को संबोधित करते हुए सीडीपीओ सरला यादव ने कहा कि वर्तमान समय में बेटा व बेटी में किसी भी प्रकार का भेदभाव न करते हुए दोनेें को शिक्षा-दिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराएं। बेटियों ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के दम पर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। सीडीपीओ सरला यादव ने उपस्थित महिलाओं को बेटा-बेटी में भेदभाव न करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बालिका सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए विशेष योजनाएं चलाई हुई हैं। विभाग से जुड़ी कार्यकर्ता महिलाओं को बालिका विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक कर उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर सर्कल सुपरवाइजर अनिता, नीतू, राजबाला, सीमा, किरण सहित अनेक आंगनवाड़ी वर्कर एवं सहायिका उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed