फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   मौसी ने डाला छात्रा पर पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव विरोध करने पर मारपीट अभद्रता, मुकदमा दर्ज

मौसी ने डाला छात्रा पर पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव विरोध करने पर मारपीट अभद्रता, मुकदमा दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 08:41 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। सिविल लाइन क्षेत्र में रिश्ते की मौसी ने एक छात्रा पर अपने पति के साथ संबंध बनाने का दबाव डालने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
विरोध करने पर छात्रा के साथ गाली गलौज और मारपीट भी की गई है। पीड़ित छात्रा की मां की ओर से आरोपी पति पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एक छात्रा शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में अध्ययन करती है। छात्रा का अपनी मौसी के घर आना जाना होता था। आरोप है कि पिछले दिनों मौसी ने छात्रा पर इस बात के लिए दबाव डाला के वह उसके शौहर के साथ शारीरिक संबंध बनाए। छात्रा ने इस बात का विरोध किया तो पति पत्नी के द्वारा छात्रा के साथ मारपीट की गई। पीड़ित छात्रा ने यह बात घर पर आकर अपने परिजनों को बताई।
परिजन इस मामले को लेकर आरोपियों के घर पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल कर रहे हैं। थाना सिविल लाइन के इंस्पेक्टर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी मौसी और उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed