{"_id":"5f4cf59f8ebc3eaae2695619","slug":"adilabad1598879135","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंटर से भी खरीदे जा सकेंगे दिल्ली मेट्रो के स्मार्ट कार्ड","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
काउंटर से भी खरीदे जा सकेंगे दिल्ली मेट्रो के स्मार्ट कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। मेट्रो में सफर के लिए जरूरी स्मार्ट कार्ड अगर नहीं मिल सका है तो यात्रा के लिए स्टेशन काउंटर से भी मेट्रो स्मार्ट कार्ड खरीदे जा सकेंगे। ऑटो टॉपअप कार्ड के लिए ऑटो पे से रजिस्ट्रे्शन पर यात्रियों को डीएमआरसी के अलावा पांच फीसदी छूट मिलेगी। खास बात यह कि कार्ड यात्रियों के घर भेजा जाएगा। जिन यात्रियों के पास पहले से मेट्रो कार्ड हैं, उन्हें कार्ड की मैपिंग करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में संक्रमण के खतरे से बचने के लिए टोकन की बजाय स्मार्ट कार्ड की शुरुआत की जा रही है। सात सितंबर से मेट्रो सेवाएं शुरू होने पर यात्रियों को सफर में दिक्कत न आए, इसके लिए मेट्रो स्टेशन काउंटर पर भी स्मार्ट कार्ड की बिक्री की जाएगी।
शुरुआत में यात्रियों को हो सकती है परेशानी
लॉकडाउन से पहले मेट्रो में करीब 27 लाख यात्री सफर करते थे। अब अगर उनमें से 50 फीसदी के पास मेट्रो कार्ड हैं, फिर भी यात्रियों को शुरुआती दिनों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए डीएमआरसी काउंटरों से भी स्मार्ट कार्ड की बिक्री की जाएगी। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जल्द से जल्द स्मार्ट कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करा लें ताकि मेट्रो सेवाएं शुरू होने पर परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन