Iran Israel Conflict Live: कतर का दावा- मिसाइल हमले किए नाकाम; दोहा में भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी
{"_id":"68585df0554b760b3c056a94","slug":"west-asia-unrest-live-update-iran-israel-us-operation-midnight-hammer-idf-rising-lion-strikes-tehran-retaliate-2025-06-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"Iran Israel Conflict Live: कतर का दावा- मिसाइल हमले किए नाकाम; दोहा में भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Mon, 23 Jun 2025 11:32 PM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:32 PM IST
खास बातें
Israel Iran War Live News Updates in Hindi: पश्चिम एशिया में ईरान और इस्राइल के टकराव के बीच अमेरिकी सेना का ऑपरेशन मिडनाइट हैमर पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ा रहा है। अमेरिकी सेना ने ईरान के परमाणु ठिकानों को तबाह करने का दावा किया है। ईरान पर ताबड़तोड़ हवाई हमलों को इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अभूतपूर्व कार्रवाई बताया। ईरान की संसद में होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने संबंधी प्रस्ताव पारित होने की खबर है। UNSC की आपात बैठक में पश्चिम एशिया के तनाव पर चिंता जताई गई। दोनों तरफ से जारी हमलों में अब तक 950 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते तनाव, वैश्विक ताकतों के अप्रत्याशित टकराव से जुड़ी हर अपडेट्स इस लाइव ब्लॉग में पढ़िए
विज्ञापन
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान में इस्फहान परमाणु केंद्र की सेटेलाइट फोटो
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:31 PM, 23-Jun-2025
कुवैत ने अस्थायी रूप से हवाई क्षेत्र को किया बंद
वहीं कुवैत ने क्षेत्रीय तनाव के बीच अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने की घोषणा की है।
11:28 PM, 23-Jun-2025
कतर ने सुरक्षा के मद्देनजर बंद किया हवाई क्षेत्र
कतर के अधिकारियों ने देश की जनता, निवासियों और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए देश के हवाई क्षेत्र में कुछ समय के लिए उड़ानों पर रोक लगाने का ऐलान किया है। यह जानकारी कतर के विदेश मंत्रालय की तरफ से दी गई है।
विज्ञापन
11:27 PM, 23-Jun-2025
बहरीन में बजा खतरे का सायरन
बहरीन सरकार के आंतरिक मंत्रालय ने ट्वीट किया, 'सायरन बज चुका है। नागरिकों और निवासियों से शांत रहने और निकटतम सुरक्षित स्थान पर जाने का आग्रह किया जाता है'।
11:11 PM, 23-Jun-2025
कतर ने ईरानी हमले की निंदा की, कहा- हमें सीधे जवाब देने का अधिकार
कतर के प्रधानमंत्री के सलाहकार और विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने ट्वीट किया, 'कतर राज्य ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड की तरफ से अल-उदीद एयर बेस को निशाना बनाकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता है। हम इसे कतर राज्य की संप्रभुता, उसके हवाई क्षेत्र, अंतर्राष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का घोर उल्लंघन मानते हैं। हम पुष्टि करते हैं कि कतर अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप, इस बेशर्मीपूर्ण आक्रमण की प्रकृति और पैमाने के अनुरूप सीधे जवाब देने का अधिकार सुरक्षित रखता है'।
11:08 PM, 23-Jun-2025
हमने ईरानी हमले किए नाकाम- कतर
कतर के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि कतर के वायु रक्षा बलों ने अल-उदीद एयरबेस को निशाना बनाकर किए गए मिसाइल हमले को सफलतापूर्वक रोक दिया। सशस्त्र बलों की सतर्कता और एहतियाती उपायों के कारण इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। मंत्रालय ने दोहराया कि कतर का हवाई क्षेत्र और भूभाग सुरक्षित है और कतर सशस्त्र बल किसी भी खतरे से निपटने के लिए हमेशा तैयार हैं। रक्षा मंत्रालय नागरिकों और निवासियों को आधिकारिक स्रोतों से अपडेट लेने की सलाह देता है।
10:51 PM, 23-Jun-2025
भारत ने कतर में भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव की मौजूदा स्थिति को देखते हुए कतर में भारतीय समुदाय से सतर्क रहने और घर के अंदर रहने का आग्रह किया जाता है। कृपया शांत रहें और कतरी अधिकारियों द्वारा दिए गए स्थानीय समाचारों, निर्देशों और मार्गदर्शन का पालन करें। दूतावास हमारे सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से भी अपडेट करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:37 PM, 23-Jun-2025
रेजा पहलवी ने की ईरान में सत्ता संभालने की पेशकश
ईरान के अंतिम शाह के बेटे रेजा पहलवी ने ईरान की सत्ता संभालने और देश को लोकतंत्र की ओर ले जाने की पेशकश की। पेरिस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि (अयातुल्ला अली खामनेई का) शासन हारा हुआ है, कमजोर है और पतन के कगार पर है। उन्होंने बताया, मैं राजनीतिक सत्ता नहीं चाहता, बल्कि हमारे महान राष्ट्र को इस कठिन समय में स्थिरता, स्वतंत्रता और न्याय की ओर ले जाने में मदद करना चाहता हूं।
रेजा पहलवी 17 साल की उम्र में ईरान छोड़ गए थे, जो 1979 के इस्लामी क्रांति से ठीक पहले की बात है। कई ईरानियों के पास उनके पिता के शासनकाल के दौरान हुई दमनकारी घटनाओं की बुरी यादें हैं। वहीं कुछ लोग उनके इस्राइल से संपर्क को लेकर भी उन्हें खारिज सकते हैं। कई बड़े ईरानी विपक्षी समूह विदेश में हैं, लेकिन वे एकजुट नहीं हैं और यह भी स्पष्ट नहीं है कि इनमें से किसी को देश के भीतर कितना समर्थन प्राप्त है।
09:21 PM, 23-Jun-2025
कतर ने बंद किया अपना हवाई क्षेत्र
अमेरिका के खिलाफ ईरान की जवाबी कार्रवाई की धमकियों के बीच कतर ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। एसोसिएटेड प्रेस ने यह जानकारी दी।06:32 PM, 23-Jun-2025
इस्राइली सेना (आईडीएफ) ने दावा किया कि उसकी वायुसेना (आईएएफ) के लड़ाकू विमानों ने ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित आंतरिक सुरक्षा बलों और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के कमांड सेंटर्स और ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया है। आईडीएफ ने बताया कि यह हमला सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया, जो कि इस्राइली सैन्य खुफिया विभाग द्वारा प्रदान की गई थी।
किन-किन ठिकानों पर हुआ हमला?
बसीज मुख्यालय: इस्लामी क्रांति गार्ड बल (आईआरजीसी) की सबसे शक्तिशाली इकाइयों में से एक बसीज है। यह संगठन न केवल हथियारबंद बल है, बल्कि यह इस्लामी कानून को लागू करने, लोगों पर नजर रखने और सरकार को रिपोर्ट करने का भी काम करता है। इसे सीधे आईआरजीसी के अधीन माना जाता है।
अल्बोर्ज कोर: यह ईरान के तेहरान जिले के कई शहरों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है और ईरानी शासन की स्थिरता बनाए रखने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसे भी हमले में निशाना बनाया गया।
इंटेलिजेंस और जनरल सिक्योरिटी पुलिस: यह बल ईरान की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा है और शासन के आदेशों को लागू करने में अहम भूमिका निभाता है। आईडीएफ ने इसे भी सैन्य बल का एक अंग बताया है और कहा कि यह हमला ईरानी सरकार की सैन्य और खुफिया क्षमताओं को कमजोर करने के उद्देश्य से किया गया।
हमले के बाद इस्राइली सेना का बयान
ईरान के कई ठिकानों पर हमले के बाद आईडीएफ ने कहा, 'इन कमांड सेंटर्स पर हमला ईरानी शासन की सैन्य शक्ति को प्रभावित करता है और उसकी शासन व्यवस्था पर नियंत्रण बनाए रखने की क्षमता को भी नुकसान पहुंचाता है।' यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब हाल के हफ्तों में ईरान और इस्राइल के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है।
04:38 PM, 23-Jun-2025
फोर्डो संवर्धन संयंत्र के आसपास की सड़कों पर हमला किया: इस्राइली सेना
इस्राइली सेना ने पुष्टि की कि उसने ईरान के फोर्डो संवर्धन संयंत्र तक पहुंच को बाधित करने के लिए उसके आसपास की सड़कों पर हमला किया है।