West Asia Crisis: यमन ने इस्राइल पर किया मिसाइल हमला; बेरूत में आईडीएफ ने की एयर स्ट्राइक
{"_id":"670338ed1cef2d6b2309ce95","slug":"west-asia-unrest-hamas-israel-hezbollah-lebanon-missile-attack-gaza-beirut-middle-east-live-in-hindi-2024-10-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia Crisis: यमन ने इस्राइल पर किया मिसाइल हमला; बेरूत में आईडीएफ ने की एयर स्ट्राइक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Mon, 07 Oct 2024 11:17 PM IST
राहुल कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: राहुल कुमार
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:17 PM IST
खास बातें
इस्राइल और लेबनान के बीच जारी लड़ाई अब और तेज हो गई है। हमास हमले की बरसी पर इस्राइल के कई शहरों पर रॉकेट हमले किए गए हैं। इन हमलों में कई इस्राइली नागरिकों के घायल होने की खबर है। हिजबुल्ला के रॉकेटों ने इस्राइल के तीसरे सबसे बड़े शहर हाइफा पर हमला किया। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष लगातार गहराता जा रहा है। जानिए क्या हैं ताजा अपडेट
विज्ञापन
ईरान इस्राइल हिजबुल्ला और हमास का टकराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:17 PM, 07-Oct-2024
एयर फ्रांस ने तेल अवीव के लिए उड़ानों पर बढ़ाई रोक
पश्चिम एशिया में सुरक्षा को लेकर जारी चिंताओं के बीच एयर फ्रांस ने पेरिस और तेल अवीव के बीच उड़ानों पर रोक बढ़ा दी है। पेरिस और तेल अवीव के बीच उड़ानें 15 अक्तूबर और पेरिस और बेरूत के बीच उड़ानें 26 अक्तूबर तक निलंबित रहेंगीं।
11:12 PM, 07-Oct-2024
अमेरिकी रक्षा सचिव बोले- हम इस्राइल का देंगे साथ
अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड जे ऑस्टिन III ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि हमास की ओर से सात अक्तूबर को इस्राइल पर किए गए आतंकवादी हमले को आज एक साल हो गया। हम इस्राइल की सुरक्षा, हमास से लड़ने और ईरान की आक्रामकता को रोकने के लिए अपनी प्रतिबद्धता से पीछे नहीं हटेंगे। हमारा उद्देश्य क्षेत्र में स्थिरता और शांति को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
09:39 PM, 07-Oct-2024
हिजबुल्ला ने इस्राइल पर दागे रॉकेट
हिजबुल्ला ने दावा किया कि उसने इस्राइल के हाइफा शहर के उत्तरी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रॉकेट दागे। अलजजीरा के मुताबिक हिजबुल्ला ने कहा कि कई रॉकेट हवाई रक्षा प्रणालियों को चकमा देकर जमीन पर गिरे। इससे कम से कम 10 लोग घायल हो गए।08:21 PM, 07-Oct-2024
यमन के मिसाइल हमले के चलते मध्य इस्राइल में बजे सायरन
यमन से बैलिस्टिक मिसाइल से इस्राइल पर हमला किया है। द टाइम्स ऑफ इस्राइल के मुताबिक हमले के बीच मध्य इस्राइल में सायरन बज रहे हैं। इस्राइली रक्षा बल मामले की जांच कर रहा है। आईडीएफ ने पुष्टि की है कि मध्य इस्राइल में बजने वाले सायरन यमन से मिसाइल हमले के कारण बजाए गए थे। आईडीएफ ने कहा कि मिसाइल को इस्राइल की वायु रक्षा प्रणाली ने सफलतापूर्वक रोक दिया। मिसाइल को एरो लंबी दूरी की मिसाइल रक्षा प्रणाली से मार गिराया गया।
08:14 PM, 07-Oct-2024
हमास को उखाड़ फेंकना हमारा लक्ष्य: नेतन्याहू
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इस्राइल हमास संघर्ष का एक साल पूरा होने पर विशेष कैबिनेट बैठक बुलाई। द टाइम्स ऑफ इस्राइल के मुताबिक बैठक में पीएम नेतन्याहू ने कहा कि हमास और हिजबुल्ला के खिलाफ चल रहा युद्ध अस्तित्व को बचाने और पुर्नउत्थान के लिए है। उन्होंने कहा कि हमारे दुश्मनों के खिलाफ हमारा जवाबी हमला हमारे भविष्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने की आवश्यक शर्त है। हम युद्ध को तब समाप्त करेंगे जब हम अपने द्वारा निर्धारित सभी लक्ष्यों को पूरा कर लेंगे। हमास के शासन को उखाड़ फेंकना, हमारे सभी बंधकों को घर वापस लाना, गाजा से इस्राइल के लिए किसी भी भविष्य के खतरे को विफल करना और दक्षिण-उत्तर में हमारे निवासियों को सुरक्षित रूप से उनके घरों में वापस लाना, हमारा संकल्प है। नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल क्षेत्र में सुरक्षा वास्तविकता को बदल रहा है। हमारे बच्चों और भविष्य की खातिर। ताकि 7 अक्तूबर को जो हुआ वह फिर कभी न हो।
06:33 PM, 07-Oct-2024
इस्राइल ने बेरूत में की एयर स्ट्राइक
इस्राइल ने एक बार फिर दक्षिणी लेबनान के बेरूत में एयर स्ट्राइक की है। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहियाह में हिजबुल्ला ठिकानों पर इस्राइल ने हमले किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:09 PM, 07-Oct-2024
लेबनान सीमा पर इस्राइल के रिजर्व सैनिक की मौत
इस्राइल की सेना ने एलान किया कि लेबनान सीमा पर हिजबुल्ला के हमले में इस्राइल के रिजर्व सैनिक की मौत हो गई। द टाइम्स ऑफ इस्राइल के मुताबिक सैनिक हेरूट निवासी 43 वर्षीय वारंट ऑफिसर (सेवानिवृत्त) अवीव मैगन को सीमा पर मोर्टार से मारा गया। वहीं दक्षिण लेबनान के एक अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में रात को हुए इस्राइली हमले में आठ अग्निशमन कर्मी मारे गए। इस्राइली हमले में बाराशीट में एक स्थानीय अग्निशमन केंद्र को निशाना बनाया गया। जहां 10 नागरिक सुरक्षा सदस्य मौजूद थे। इनमें से आठ के शव बरामद किए जा चुके हैं।04:25 PM, 07-Oct-2024
गाजा पट्टी से रॉकेट हमले के बाद इस्राइली सेना ने लोगों से खान यूनिस क्षेत्र खाली करने के लिए कहा
दक्षिण गाजा पट्टी से मध्य इस्राइल पर रॉकेट हमले होने के बाद इस्राइली रक्षा बल ने लोगों से क्षेत्र खाली करने के लिए कहा है। आईडीएफ ने कहा कि दक्षिणी गाजा पट्टी के खान यूनिस क्षेत्र से मध्य इस्राइल पर रॉकेट दागे गए। इसलिए हमने क्षेत्र में रहने वाले फलस्तीनी नागरिकों से क्षेत्र को छोड़ने के लिए कहा है। द टाइम्स ऑफ इस्राइल के मुताबिक आईडीएफ के अरबी भाषा के प्रवक्ता कर्नल अविचार्य अद्रेई ने हमास के हमलों का अत्यधिक बल से सामना किया जाएगा। इसलिए लोगों को षेत्रों को तत्काल खाली करना होगा और मानवीय क्षेत्र में जाना होगा।
03:19 PM, 07-Oct-2024
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस ने हमास हमले की बरसी को किया याद
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि यह वैश्विक समुदाय के लिए हमास के घृणित कारनामों की निंदा करने का दिन है। साथ ही उन्होंने सभी पीड़ितों और उनके प्रियजनों के साथ एकजुटता भी व्यक्त की। सात अक्टूबर के हमले ने इंसानों को झकझोर दिया और आज हम उन सभी को याद करते हैं जो क्रूरता से मारे गए और यौन हिंसा सहित अकथनीय हिंसा का सामना करना पड़ा क्योंकि वे बस अपना जीवन जी रहे थे।'02:23 PM, 07-Oct-2024
हमास ने हमले की बरसी पर एक बार फिर तेल अवीव पर गाजा से रॉकेट दागे।