फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West Asia Conflict Live: दक्षिणी लेबनान में दो पत्रकारों की मौत; ओमान के पास अमेरिकी जहाज पर IRGC का हमला

Sat, 28 Mar 2026 08:06 PM IST
Shubham Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shubham Kumar Updated Sat, 28 Mar 2026 08:06 PM IST
खास बातें

Israel Iran War News in Hindi Live: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 29वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव अब भी चरम पर है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...

विज्ञापन
West Asia Conflict Live Updates 29 day Iran Israel US Gulf Countries Trump Netanyahu IRGC News in Hindi
पश्चिम एशिया में संघर्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

08:03 PM, 28-Mar-2026

दक्षिणी लेबनान में इस्राइली हमलों में दो पत्रकारों की मौत

दक्षिणी लेबनान में इस्राइली सेना की ओर से की गई एयरस्ट्राइक में दो पत्रकारों की मौत हो गई। ईरानी मीडिया के मुताबिक हमलों में पत्रकार अली शोएब और महिला पत्रकार फातिमा फातुनी की मौत हो गई।

06:14 PM, 28-Mar-2026

पश्चिम एशिया तनाव: पीएम मोदी ने सऊदी के प्रिंस सलमान से की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से पश्चिम एशिया संकट को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन
06:08 PM, 28-Mar-2026

वांग यी ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार से फोन पर की बात

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, विदेश मंत्री वांग यी ने 27 मार्च को पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से फोन पर बात की। इस दौरान इशाक डार ने ईरान की ताजा स्थिति और पाकिस्तान के रुख से अवगत कराया। पाकिस्तान के मध्यस्थता प्रयासों में चीन के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युद्धविराम, युद्ध की समाप्ति और शांति की बहाली विभिन्न पक्षों की साझा आकांक्षाएं हैं। शांति वार्ता को फिर से शुरू करने का यह एक महत्वपूर्ण क्षण है। इस मुद्दे पर पाकिस्तान और चीन के लक्ष्य और रुख एक जैसे हैं। पाकिस्तान चीन के साथ शांति को बढ़ावा देने और युद्ध की समाप्ति में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए उत्सुक है।
04:16 PM, 28-Mar-2026

पाकिस्तानी पीएम ने की ईरान पर इस्राइली हमलों की निंदा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ एक महत्वपूर्ण टेलीफोन वार्ता की। इस दौरान शहबाज शरीफ ने पश्चिम एशिया संकट के साथ  ईरान पर इस्राइल की ओर से किए जा रहे लगातार हमलों की कड़ी निंदा की। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच एक घंटे से अधिक समय तक चली विस्तृत बातचीत में क्षेत्र में चल रहे संघर्षों और शांति स्थापना के प्रयासों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। प्रधानमंत्री शरीफ ने ईरानी राष्ट्रपति को पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे कूटनीतिक प्रयासों से अवगत कराया। इसमें उप-प्रधानमंत्री ईशाक डार और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के प्रयासों का भी उल्लेख किया गया। पाकिस्तान अमेरिका, खाड़ी देशों और इस्लामिक देशों के साथ मिलकर शांति वार्ता के लिए एक अनुकूल वातावरण बनाने का प्रयास कर रहा है।
03:54 PM, 28-Mar-2026

आईआरजीसी ने अमेरिकी जहाज को बनाया निशाना

ओमान की खाड़ी के पास ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) ने एक अमेरिकी जहाज पर हमला किया है। इस घटना के साथ ही युद्ध का दायरा पूरे पश्चिम एशिया में फैलने की आशंका गहरा गई है।
01:00 PM, 28-Mar-2026

दक्षिणी लेबनान में इस्राइली हमले में एक नर्स की मौत

दक्षिणी लेबनान के कफर तबनित इलाके में इस्राइल के हमले में एक नर्स की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी के अनुसार, यह हमला सिविल डिफेंस की एंबुलेंस को निशाना बनाकर किया गया। हमले के बाद स्थानीय अधिकारियों ने इसे गंभीर घटना बताते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जवाबदेही तय करने की मांग की है। इस घटना को युद्ध के नियमों के उल्लंघन के तौर पर देखा जा रहा है। इलाके में तनाव बना हुआ है और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:42 PM, 28-Mar-2026

ओमान के सलालाह बंदरगाह पर ड्रोन हमला

ओमान के दक्षिणी प्रांत की राजधानी सलालाह के बंदरगाह पर ड्रोन हमला हुआ है, जिसमें एक विदेशी कर्मचारी घायल हो गया। ओमान की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, दो ड्रोन ने पोर्ट को निशाना बनाया। इस हमले में एक व्यक्ति को मध्यम चोटें आईं, जबकि बंदरगाह पर मौजूद एक क्रेन को भी मामूली नुकसान पहुंचा है। सुरक्षा एजेंसियों ने घटना के बाद इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमले के पीछे किसका हाथ है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच इस घटना को गंभीर माना जा रहा है।
12:03 PM, 28-Mar-2026

होर्मुज से गुजर रहे भारत के तेल जहाज

भारत के लिए पेट्रोलियम उत्पाद लेकर जा रहे दो और व्यापारी जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजर रहे हैं। क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय नौसेना के युद्धपोत इन जहाजों की सुरक्षा के लिए स्टैंडबाय पर तैनात हैं। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में ऐसे और जहाज इस मार्ग से गुजरने वाले हैं। 
11:36 AM, 28-Mar-2026

अबू धाबी में मिसाइल इंटरसेप्शन के बाद मलबा गिरा, पांच भारतीय घायल

संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में शनिवार को मिसाइल इंटरसेप्शन के बाद गिरे मलबे से पांच लोग घायल हो गए और दो जगह आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना खलीफा इकोनॉमिक ज़ोन्स अबू धाबी (KEZAD) के पास हुई, जहां सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। मीडिया ऑफिस ने बताया कि बैलिस्टिक मिसाइल को हवा में ही रोक लिया गया था, लेकिन उसके टुकड़े गिरने से नुकसान हुआ। एडी पोर्ट्स समूह के इस औद्योगिक इलाके में आग पर काबू पाने के लिए फायर टीमें तैनात की गईं। स्थिति अब नियंत्रण में बताई जा रही है।
 
11:32 AM, 28-Mar-2026

होर्मुज से थाईलैंड तेल जहाजों को राहत

ईरान ने थाईलैंड के तेल जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दे दी है। थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने बताया कि तेहरान के साथ समझौते के बाद यह फैसला हुआ है, जिससे देश की ऊर्जा सप्लाई को लेकर चिंता कम होगी। थाईलैंड अपनी तेल जरूरतों के लिए मिडिल ईस्ट पर काफी निर्भर है। इससे पहले इसी महीने एक थाई जहाज पर हमले की घटना भी हुई थी, जिसमें ओमान की नौसेना ने चालक दल को बचाया था, जबकि तीन सदस्य अब भी लापता हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed