US Election Result 2024 Live: राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की ऐतिहासिक जीत, अमेरिकी शेयर बाजार में उछाल
{"_id":"67297e8ba96200a0de0bb526","slug":"us-presidential-election-and-result-live-updates-kamla-harris-donald-trump-in-american-poll-swing-states-2024-11-05","type":"live","status":"publish","title_hn":"US Election Result 2024 Live: राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की ऐतिहासिक जीत, अमेरिकी शेयर बाजार में उछाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Mon, 11 Nov 2024 01:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:37 PM IST
खास बातें
US Presidential Election Result 2024 Live Update: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार 5 नवंबर को वोटिंग हुई। इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी कमला हैरिस के बीच मुख्य मुकाबला था। कुछ जगहों पर मतगणना जारी है, लेकिन अमेरिकी कानून के मुताबिक ट्रंप को विजेता घोषित कर दिया है। अमेरिकी चुनाव से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स यहां पढ़ें...
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
08:38 PM, 06-Nov-2024
ट्रंप की जीत के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में उछाल
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में उछाल रहा। अमेरिकी शेयर बाजार ने 1200 अंकों की छलांग लगाई।07:24 PM, 06-Nov-2024
सीनेट में ट्रंप की पार्टी को मिली जीत
रिपब्लिकन पार्टी ने सीनेट पर जीत हासिल कर ली है। ट्रंप ने सीनेट की जीत की प्रशंसा की। रिपब्लिकन द्वारा कर कटौती, आव्रजन सुधार और संघीय विनियमन वापसी सहित एक मजबूत एजेंडे को आगे बढ़ाने के साथ, ट्रंप ने नीतिगत बदलावों की कल्पना की है। चुनाव में दो अश्वेत महिलाएं सीनेट के लिए चुनी गईं। एंडी किम न्यू जर्सी के पहले कोरियाई अमेरिकी सीनेटर बने।
विज्ञापन
07:05 PM, 06-Nov-2024
यूएस हाउस स्पीकर ने ट्रंप को दी बधाई
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है। जॉनसन ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के व्हाइट हाउस में वापस आने के बाद कोई भी बाधा बड़ी नहीं है और कोई भी चुनौती कठिन नहीं है। वहीं सीनेटर जॉन कॉर्निन ने कहा कि ट्रंप राष्ट्रपति कार्यालय को उस स्थिति में बहाल करने के लिए काम करेंगे जो उसे होना चाहिए।06:10 PM, 06-Nov-2024
ट्रंप पिछले कुछ समय से खुली किताब की तरह रहे हैं
शशि थरूर
- फोटो : ANI
05:30 PM, 06-Nov-2024
विस्कॉन्सिन में नतीजे पलटने में कामयाब रहे डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप विस्कॉन्सिन में नतीजे पलटने में कामयाब रहे। 2016 के चुनाव में यहां उन्हें करारी हार का मुंह देखना पड़ा था। 2020 में जो बाइडन के खिलाफ मामूली अंतर से हार मिली थी। कमला हैरिस ने राज्य के सबसे बड़े और सबसे विविधतापूर्ण क्षेत्र मिल्वौकी काउंटी और राज्य के सबसे शिक्षित डेन काउंटी में जीत हासिल की। दोनों काउंटी में जीत के बावजूद ट्रंप की जीत पर असर नहीं पड़ा। विस्कॉन्सिन के 10 इलेक्टोरल कॉलेज वोट ट्रंप के खाते में गए।04:54 PM, 06-Nov-2024
रूस ने अमेरिकी चुनाव परिणाम पर चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फाइल)
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विज्ञापन
04:32 PM, 06-Nov-2024
कमला हैरिस न्यू हैम्पशायर में जीत सकती हैं
डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस
- फोटो : Amar Ujala
03:50 PM, 06-Nov-2024
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की जीत का औपचारिक एलान
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल)
- फोटो : एएनआई
02:50 PM, 06-Nov-2024
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने ट्रंप को दी बधाई
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भी डोनाल्ड ट्रंप को जीत के लिए बधाई दी है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद कीर स्टार्मर भी उन वैश्विक नेताओं में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने ट्रंप को जीत की बधाई दी है। कीर स्टार्मर ने कहा कि ट्रंप के जीत हासिल करने के बाद ब्रिटेन और अमेरिका के बीच विशेष संबंध नए अमेरिकी प्रशासन के तहत भी समृद्ध होंगे।लंदन में 10 डाउनिंग स्ट्रीट द्वारा जारी एक बयान में स्टार्मर ने कहा, 'आपके ऐतिहासिक चुनाव जीत पर राष्ट्रपति-चुनाव ट्रंप को बधाई। मैं आने वाले वर्षों में आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। सबसे करीबी सहयोगी के रूप में, हम स्वतंत्रता, लोकतंत्र और उद्यम के अपने साझा मूल्यों की रक्षा के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। विकास और सुरक्षा से लेकर नवाचार और तकनीक तक, मुझे पता है कि आने वाले वर्षों में अटलांटिक के दोनों तरफ ब्रिटेन-अमेरिका के विशेष संबंध समृद्ध होते रहेंगे।'
02:21 PM, 06-Nov-2024