फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ukraine Russia War Live: जेलेंस्की ने वैश्विक रैली का आह्वान किया, कीव पर रूसी हमले के बीच रूसी पत्रकार ओक्साना बौलिना की मौत

Thu, 24 Mar 2022 07:10 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को/वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को/वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 24 Mar 2022 07:10 AM IST
खास बातें

रूस और यूक्रेन के बीच जंग को अब 28 दिन बीत चुके हैं। रूसी सेना लगातार कीव समेत कई शहरों पर हमले कर रही है। दोनों देशों में कोई भी झुकने के लिए तैयार नहीं है। वहीं इस्राइल ने रूस के डर से यूक्रेन को एनएसओ ग्रुप के पेगासस स्पाइवेयर खरीदने से रोक दिया है। इसी बीच बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस द्वारा लाया गया मानवीय मसौदा प्रस्ताव विफल रहा। इस प्रस्ताव पर मतदान से भारत समेत 13 देशों ने परहेज किया। सिर्फ रूस और चीन ने इस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।

विज्ञापन
Russia Ukraine War Live Updates: Day 28 Of Ukraine Russia Conflict, Know Why Russia Attacking Ukraine, Vladimir Putin and Zelensky Meeting News in Hindi
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की। - फोटो : एएनआई-पीटीआई (फाइल)

लाइव अपडेट

07:05 AM, 24-Mar-2022

जेलेंस्की ने वैश्विक रैली का आह्वान किया

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन पर रूस के युद्ध का विरोध करने के लिए एक वैश्विक रैली का आह्वान किया है, जिसमें दुनिया के नागरिकों से सार्वजनिक रूप से युद्ध के खिलाफ खड़े होने का आग्रह किया गया है। जेलेंस्की ने कहा कि मैं आपसे युद्ध के खिलाफ खड़े होने की अपील करता हूं! यूक्रेन के प्रति अपने समर्थन को दिखाओ! अपने कार्यालयों, अपने घरों, अपने स्कूलों और विश्वविद्यालयों से लोग आगे आएं। शांति के नाम पर आएं। यूक्रेन का समर्थन करने के लिए, स्वतंत्रता का समर्थन करने के लिए, जीवन का समर्थन करने के लिए यूक्रेनी प्रतीकों के साथ इस रैली में शामिल हों।

05:28 AM, 24-Mar-2022

जेलेंस्की बोले- दुनिया को युद्ध रोकना चाहिए

वोलोदिमिर जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए अपने ताजा संबोधन में कहा कि "हम सभी को रूस को रोकना चाहिए। दुनिया के सभी देशों को युद्ध रोकना चाहिए।” उन्होंने कहा, “शांतिपूर्ण लोगों के खिलाफ आतंक की हरकतें जारी हैं। एक महीना हो चुका है, इतनी देर। यह मेरे दिल, सभी यूक्रेनियन और पृथ्वी पर रहने वाले हर स्वतंत्र व्यक्ति के दिल को तोड़ देता है। इसलिए मैं आपसे युद्ध के खिलाफ खड़े होने की अपील करता हूं।"
विज्ञापन
05:22 AM, 24-Mar-2022

कीव पर रूसी हमले के बीच रूसी पत्रकार ओक्साना बौलिना की मौत

एएफपी समाचार एजेंसी के मुताबिक, रूसी पत्रकार ओक्साना बौलिना की रूसी सैनिकों द्वारा यूक्रेन की राजधानी कीव में एक आवासीय इलाके के पड़ोस में की गई गोलाबारी की में मौत हो गई। बौलिना खोजी समाचार आउटलेट द इनसाइडर के लिए काम करती थीं। आउटलेट ने बुधवार को उनके युद्ध में मरने की खबर की पुष्टि की है।
03:14 AM, 24-Mar-2022

यूएनएससी में गिरा रूस का प्रस्ताव, भारत समेत 13 देशों ने बनाई दूरी

यूक्रेन में रूस के हमले के बाद पैदा हुए मानवीय संकट को लेकर मसौदा प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में बुधवार को हुए मतदान में भारत समेत 13 सदस्य देशों ने हिस्सा नहीं लिया। जिसके बाद यह प्रस्ताव यूएनएससी में विफल रहा। प्रस्ताव में रूस और यूक्रेन के बीच राजनीतिक वार्ता, बातचीत, मध्यस्थता और अन्य शांतिपूर्ण तरीकों से तत्काल शांतिपूर्ण समाधान का आग्रह किया गया था।
03:00 AM, 24-Mar-2022

रूस के गुस्से के डर से इस्राइल ने यूक्रेन को पेगासस स्पाइवेयर खरीदने से रोका 

इस्राइल ने यूक्रेन को एनएसओ ग्रुप के पेगासस स्पाइवेयर खरीदने से रोक दिया है। इस मामले से परिचित लोगों के अनुसार, इस्राइल को इस बात का डह है कि रूसी अधिकारी क्षेत्रीय दुश्मन को जटिल हैकिंग टूल की बिक्री से नाराज हो जाएंगे। इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति, वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस्राइल के रुख की आलोचना की है। 

02:54 AM, 24-Mar-2022

आईएईए ने यूक्रेन की स्थिति को लेकर जताई चिंता

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक ने कहा कि यूक्रेन के परमाणु सुविधाओं का बचाव और सुरक्षा" के बारे में हम "गंभीर रूप से चिंतित" है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:50 AM, 24-Mar-2022

रूस ने यूक्रेन में युद्ध अपराध किए हैं: अमेरिका

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने बुधवार को कहा कि रूस ने यूक्रेन में युद्ध अपराधों को अंजाम दिया है और बाइडन प्रशासन अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए काम करेगा। ब्लिंकेन ने एक बयान में कहा, “ आज मैं फिलहाल उपलब्ध जानकारी के आधार पर यह घोषणा कर सकता हूं कि अमेरिका सरकार ने मूल्यांकन किया है कि रूसी बल के सदस्यों ने यूक्रेन में युद्ध अपराध किए हैं।”

01:08 AM, 24-Mar-2022

संयुक्त राष्ट्र से रूसी कर्मचारियों को निकालने के अमेरिकी कदम का करारा जवाब देगा: रूस

रूस ने कहा है कि वह स्थायी संयुक्त राष्ट्र मिशन से रूसी कर्मचारियों को निकालने के अमेरिकी कदम के जवाब में कई अमेरिकी राजनयिकों को निकाल देगा। इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने कहा कि रूसी विदेश मंत्रालय ने पहले ही अमेरिका से कहा था कि रूस के खिलाफ कोई भी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई निर्णायक प्रतिक्रिया को और भड़काएगी।
11:05 PM, 23-Mar-2022

जर्मनी से जल्द यूक्रेन पहुंचेगीं स्ट्रेला मिसाइल

जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक ने कहा है कि हम यूक्रेन को जल्द ही जमीन से हवा में मार करने वावी स्ट्रेला मिसाइल उपलब्ध कराएगा। इस मिसाइल की आपूर्ति में कई सप्ताह की देरी हो चुकी है। 
10:54 PM, 23-Mar-2022

युद्ध के बाद यूक्रेन में मारे गए रूस के 7-15 हजार सैनिक: नाटो

नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) ने अनुमान व्यक्त किया है कि 24 फरवरी को रूस के हमले के बाद से यूक्रेन में 7000 से 15,000 रूसी सैनिक मारे गए हैं। वहीं, यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि जान गंवाने वाले रूसी सैनिकों की संख्या 15 हजार से अधिक है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed