06:45 AM, 24-Feb-2022
आज दूसरी बार यूक्रेन पर चर्चा के लिए सत्र बुलाएगा यूएनएससी
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) आज इस हफ्ते में दूसरी बार यूक्रेन पर चर्चा के लिए सत्र बुलाने जा रहा है। यह सत्र भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 8:00 बजे (21:30 EST) से शुरू होने की उम्मीद है।
03:16 AM, 24-Feb-2022
अमेरिका ने पाकिस्तान को दी नसीहत
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के मास्को (रूस) दौरे पर अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा, "यूक्रेन में रूस के कार्यों पर आपत्ति जताना हर जिम्मेदार देश की जिम्मेदारी है।"
01:59 AM, 24-Feb-2022
आधी रात से यूक्रेन में आपातकाल
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपने देश के बाहर सैन्य बल का इस्तेमाल करने का अधिकार मिलने के बाद यूक्रेन ने बुधवार को देशव्यापी आपातकाल की घोषणा कर दी। इस बीच, पश्चिमी देशों ने रूस के खिलाफ कई प्रतिबंधों की घोषणा की तथा मॉस्को ने यूक्रेन स्थित अपने दूतावास परिसरों को खाली कर वहां से राजनयिक कर्मियों को निकाल लिया। यूक्रेन के सांसदों ने देशव्यापी आपातकाल लगाने के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की के आदेश को मंजूरी दे दी जो बृहस्पतिवार से शुरू होकर 30 दिन तक लागू रहेगा।
01:40 AM, 24-Feb-2022
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने रूस की नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन पर प्रतिबंधों की घोषणा की
जो बाइडन ने अपने बयान में कहा कि मैंने अपने व्यवस्थापक को नॉर्ड स्ट्रीम 2 एजी और उसके कॉर्पोरेट अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये कदम यूक्रेन में रूस की कार्रवाइयों के जवाब में प्रतिबंधों की हमारी प्रारंभिक किश्त का एक और हिस्सा हैं। आगे बाइडन ने कहा जैसा कि मैंने स्पष्ट किया है, अगर रूस आगे बढ़ना जारी रखता है तो हम और कदम उठाने में संकोच नहीं करेंगे।
01:06 AM, 24-Feb-2022
रूस ने यूक्रेन में अपना दूतावास खाली किया
रूस की सरकार संचालित समाचार एजेंसी तास ने बुधवार को कहा कि मॉस्को ने यूक्रेन स्थित अपना दूतावास खाली कर दिया है। वहीं, यूक्रेन ने भी अपने नागरिकों से रूस छोड़ने का आग्रह किया है। मॉस्को का कीव में दूतावास है और खार्किव, ओडेसा तथा ल्वीव में वाणिज्य दूतावास हैं।
12:52 AM, 24-Feb-2022
यूक्रेन के समर्थन में रोशनी से नहाए पेरिस और बर्लिन के ऐतिहासिक स्मारक
जर्मनी की राजधानी बर्लिन और फ्रांस की पेरिस में आज रात यूक्रेन के राष्ट्रीय रंगों, नीले और पीले रंग में एक ऐतिहासिक स्मारक को रोशन करके कीव के साथ एकजुटता दिखाई है। बर्लिन के मेयर फ्रांजिस्का गिफी ने कहा कि हम यूक्रेन के लोगों के साथ हैं और लेकिन रूस और यूक्रेन में शांति चाहने वाले कई रूसियों के साथ भी अपनी एकजुटता दिखा रहे हैं।
12:37 AM, 24-Feb-2022
स्विस बैंक प्रतिबंधों से पीछे हटे
स्विट्जरलैंड का कहना है कि वह यूक्रेन को लेकर चल रहे भारी विवाद के मद्देनजर रूस पर प्रतिबंध नहीं लगाएगा। आज देश के सरकारी तंत्र और मंत्रियों के साथ बैठक में यह फैसला लिया है। साथ ही मंत्रियों ने अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन के रूप में डोनेट्स्क और लुहान्स्क की रूस की मान्यता की निंदा की।
12:23 AM, 24-Feb-2022
अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा- किसी भी क्षण हमला कर सकता है रूस
अमेरिका के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने कहा है कि पेंटागन का मानना है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन बड़े पैमाने पर हमले के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो किसी भी क्षण हो सकता है। साथ ही कहा कि वह पूरी तरह तैयार है, निश्चित रूप से संभव है वह यूक्रेन पर कभी भी हमला कर सकता है। यूक्रेन के आसपास रूसी सैनिकों के बारे में पूछे जाने पर, अधिकारी ने कहा कि वे जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
12:06 AM, 24-Feb-2022
रूस नहीं माना तो यूरोपीय संघ बढ़ा सकता है प्रतिबंध
यूरोपीय आयोग के कार्यकारी उपाध्यक्ष वाल्डिस डोम्ब्रोव्स्की ने कहा कि यदि रूस सैनिक यूक्रेन अलगाववादी क्षेत्रों से आगे बढ़ते हैं तो यूरोपीय संघ रूस के खिलाफ दूसरी बार प्रतिबंध शुरू करने के लिए तैयार रहेगा। डोम्ब्रोव्स्की ने मीडिया को बताया कि अगर यूक्रेन के क्षेत्र में और रूसी आक्रमण और आगे घुसपैठ होती है तो हम प्रतिबंधों के संदर्भ में भी अपनी प्रतिक्रिया बढ़ाने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा। रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों के आने से यूरोपीय संघ की अर्थव्यवस्था पर कुछ प्रभाव पड़ने वाला है और हमें इसके लिए तैयार रहने की आवश्यकता है।
11:16 PM, 23-Feb-2022
रूस-जर्मनी के बीच गैस पाइपलाइन पर प्रतिबंध लगाएगा अमेरिका
अमेरिका जल्द ही रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाने वाला है। बाइडन प्रशासन ने कहा है कि नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन पर जल्द ही सख्त प्रतिबंधों का एलान किया जाएगा। इसके तहत रूस के साथ-साथ इस पाइपलाइन को बनाने वाली कंपनी पर भी पाबंदियां लगाई जाएंगी।