फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russia Ukraine Conflict Live: अमेरिका ने बाल्टिक देशों में भेजे सैनिक और हथियार, दो बैंकों पर लगाया प्रतिबंध, बाइडन बोले- कीमत चुकानी होगी

Wed, 23 Feb 2022 08:14 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को/कीव/वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को/कीव/वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Wed, 23 Feb 2022 08:14 AM IST
खास बातें

Russia Ukraine Crisis, War Situation Live Updates: रूस-यूक्रेन संकट के बीच दोनों देशों की सीमा पर हालात बिगड़ने के आसार हैं। रूस की संसद ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत वे अपनी सेना को दूसरे देश में कार्रवाई करने के लिए भेज सकते हैं। इसे लेकर पुतिन ने कहा कि अभी उनके पास सारे विकल्प खुले हैं। दूसरी तरफ यूक्रेन में रूस की तरफ से उठाए जा रहे इन कदमों का पश्चिमी देशों ने माकूल जवाब देने का फैसला किया है। जहां पहले जर्मनी और ब्रिटेन ने रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाए तो वहीं अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने देश को संबोधित करते हुए रूस पर अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया और कहा कि रूस पर महत्वपूर्ण प्रतिबंधों की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
Russia Ukraine Conflict Live Updates: Russia vs Ukraine War Situation Donetsk And Luhansk, Vladimir Putin, UNSC, Joe Biden, Volodymyr Zelensky News in Hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन देश को कर रहे संबोधित। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

लाइव अपडेट

07:10 AM, 23-Feb-2022

अमेरिका ने कहा- रूस के लिए कूटनीति का द्वार अभी भी खुला

व्हाइट हाउस प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि "रूस के लिए कूटनीति का द्वार अभी भी खुला है। हम कूटनीति के दरवाजे कभी भी पूरी तरह बंद नहीं करने जा रहे हैं। लेकिन कूटनीति तब तक सफल नहीं हो सकती जब तक रूस अपनी कार्यप्रणाली नहीं बदलता।"
07:08 AM, 23-Feb-2022

कनाडा ने भी रूस पर प्रतिबंधों की घोषणा की

मास्को द्वारा यूक्रेन अलगाववादी क्षेत्रों दोनेत्सक और लुहांस्क को स्वतंत्र के रूप में मान्यता देने के एक दिन बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों के पहले दौर की घोषणा की।
विज्ञापन
04:00 AM, 23-Feb-2022

यूक्रेन के विदेश मंत्री बोले- आक्रमण छोटा या बड़ा नहीं होता

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि मामूली, मध्यम या बड़े आक्रमण जैसी कोई बात नहीं है। आक्रमण एक आक्रमण होता है। हमारी पहली योजना कूटनीति के हर उपकरण का उपयोग करना है। दूसरी योजना हमारी जमीन के हर इंच और हर शहर और हर गांव के लिए लड़ना है। बेशक जब तक हम जीत नहीं जाते तब तक लड़ने के लिए तैयार हैं।
03:52 AM, 23-Feb-2022

अमेरिकी विदेश मंत्री ने रूसी विदेश मंत्री से मिलने से किया इनकार

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन का कहना है कि वह इस सप्ताह रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा कि "ऐसा नहीं है कि हम यूक्रेन पर आक्रमण की शुरुआत देख रहे हैं, लेकिन रूस ने कूटनीति प्रयासों की लगातार अस्वीकृति से यह स्पष्ट कर दिया है कि वह यूक्रेन पर हमला कर सकता है। ऐसे माहौल में इस मुलाकात का कोई मतलब नहीं है।
02:03 AM, 23-Feb-2022

बाइडन के संबोधन का संक्षिप्त विवरण

व्हाइट हाउस में अपने संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन में बढ़ते तनाव और रूस की आक्रमता पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबंधों की रूपरेखा मीडिया के सामने रखी। संबोधन का संक्षिप्त विवरण:-

•अमेरिका का मानना है कि यूक्रेन के साथ बढ़े तनाव में रूस स्पष्ट रूप से हमलावर है।
• बाइडन ने पूर्वी यूक्रेन में दो अलगाववादी क्षेत्रों को मान्यता देने के पुतिन के फैसले की निंदा की, इसे अमेरिकी राष्ट्रपति ने अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया।
• दो वित्तीय संस्थान वीईबी और रूस के सैन्य बैंक अब प्रतिबंधों का सामना कर रहे हैं। रूसी अभिजात वर्ग और उनके परिवारों के खिलाफ और प्रतिबंधों लगाए जाने की संभावना है।
•अमेरिका यूक्रेन को और अधिक रक्षात्मक सहायता भेज रहा है और बाल्टिक सहयोगियों के साथ अमेरिकी सेना तैनात कर रहा है, जो नाटो के सदस्य हैं।
प्रेसवार्ता के दौरान राष्ट्रपति ने किसी प्रश्न का जवाब नहीं दिया, उम्मीद है कि व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी आज की ब्रीफिंग में इस पर प्रकाश डाला जाएगा।
01:37 AM, 23-Feb-2022

पुतिन ने यूक्रेन के 'अस्तित्व के अधिकार' पर हमला बोला: बाइडन

राष्ट्रपति बाइडन ने यूक्रेन में बढ़ते तनाव को लेकर की गई प्रेसवार्ता में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के 'अस्तित्व के अधिकार' पर हमला करने का आरोप लगाया। व्हाइट हाउस में अपनी टिप्पणी में बाइडन ने कहा कि मेरा मानना है कि पुतिन के भाषण को सुनकर पता चलता है कि यूरोपीय सुरक्षा पर 'वास्तविक बातचीत को आगे बढ़ाने' में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। बाइडन ने परोक्ष रूप से रूस के कब्जे वाले क्षेत्र को चेतावनी भी दी, इनमें वे देश भी शामिल हैं जो आज संपन्न लोकतंत्र और नाटो के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:30 AM, 23-Feb-2022

बाइडन ने दो बैंकों के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की

बाइडन ने दो बैंकों के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा कर दी है। इसे उन्होंने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की "पहली किश्त" बताया। बाइडन ने दो बड़े बैंकों- वीईबी (VEB) और रूसी सैन्य बैंक से जुड़े व्यापार को अवरुद्ध करने और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणालियों से रूसी अर्थव्यवस्था के कुछ हिस्सों को काटने की घोषणा की। बाइडन ने कहा कि ये कदम पिछले उपायों से "बहुत आगे" हैं और रूसी सरकार को अपने संप्रभु ऋण के लिए पश्चिमी वित्तपोषण से दूर कर देंगे।

01:29 AM, 23-Feb-2022

बाइडन: अमेरिका और उसके सहयोगी एकजुट

बाइडन ने कहा कि हम यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की सहित यूरोपीय नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं। अमेरिका और उसके सहयोगी देश मिलकर काम कर रहे हैं। हम यूक्रेन के अपने समर्थन में एकजुट हैं। हम रूसी आक्रमण के विरोध में एकजुट हैं। हम अपने नाटो गठबंधन की रक्षा के अपने संकल्प में एकजुट हैं।
01:20 AM, 23-Feb-2022

रूस से लड़ने का इरादा नहीं : बाइडन

बाइडन ने कहा कि उनका रूस से लड़ने का कोई इरादा नहीं है- लेकिन नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करने का संकल्प लिया है। बाइडन ने उन रिपोर्टों का जिक्र किया जिसमें कहा गया है कि रूस यूक्रेन के साथ लगती सीमा के पास ब्लड की आपूर्ति को स्टॉक कर रहा है, इसी के साथ बाइडन ने कहा कि जब तक आप युद्ध शुरू करने का इरादा नहीं रखते तब तक आपको ब्लड की आवश्यकता नहीं है। यानी पुति के इरादों से साफ पता चलता है कि रूस युद्ध की तैयारी कर रहा है।

01:16 AM, 23-Feb-2022

रूस अब पश्चिम से धन नहीं जुटा सकता

बाइडन ने कहा कि मैं रूस के खिलाफ पहले शुरुआती प्रतिबंधों की घोषणा कर रहा हूं। उन्होंने संप्रभु ऋण से जुड़े प्रतिबंधों की घोषणा की। बाइडन ने कहा कि इन प्रतिबंधों का आशय रूसी सरकार को पश्चिम से आर्थिक तौर पर अलग-थलग करना है। उन्होंने कहा कि रूस अब पश्चिम से धन नहीं जुटा सकता है। रूस अड़ा रहा तो अमेरिका प्रतिबंधों को बढ़ाना जारी रखेगा।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed