Russia Coup Live: वैगनर चीफ के साथ समझौते पर क्रेमलिन का बयान, विद्रोह रोकने के लिए बेलारूस जाएंगे प्रिगोझिन
{"_id":"6496718f1db078fc0208d2c6","slug":"russia-coup-live-updates-wagner-group-occupy-rostov-city-vladimir-putin-vs-yevgeny-prigozhin-amid-ukraine-war-2023-06-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"Russia Coup Live: वैगनर चीफ के साथ समझौते पर क्रेमलिन का बयान, विद्रोह रोकने के लिए बेलारूस जाएंगे प्रिगोझिन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sun, 25 Jun 2023 03:23 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 25 Jun 2023 03:23 AM IST
खास बातें
Russia Civil War News Live Updates : वैगनर ग्रुप चीफ येवगेनी प्रिगोझिन के बगावत के एलान के बाद रूस में तख्तापटल और गृहयुद्ध की संभावना बढ़ गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वैगनर ग्रुप के लड़ाके रोस्तोव शहर में दाखिल हो गए हैं। येवगेनी प्रिगोझिन ने रूस के रक्षा मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं और रूसी सेना के मुख्यालय पर हमले का एलान किया था। हालांकि, शनिवार रात तक वैगनर ग्रुप के चीफ और रूसी सरकार के बीच तनाव कम करने पर समझौता हो गया है।
विज्ञापन
वैगनर ग्रुप ने रूसी शहर पर किया कब्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:21 AM, 25-Jun-2023
यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान पर नहीं पड़ेगा कोई असर
क्रेमलिन ने कहा कि विद्रोह का यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दिमित्री पेसकोव ने कहा कि इसका सवाल ही नहीं है कि वैगनर का विद्रोह कीव के खिलाफ रूस के अभियान को प्रभावित करेगा। क्रेमलिन ने यह भी कहा कि येवगेनी प्रिगोझिन के साथ समझौता खूनखराबा से बचने के लिए किया गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रिगोझिन के साथ सौदा करने के लिए बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको को धन्यवाद दिया है।

02:07 AM, 25-Jun-2023
रूस में तख्तापलट का खतरा टला
रूस में गृहयुद्ध और तख्तापलट का खतरा टल गया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले निजी सेना 'वैगनर ग्रुप' के प्रमुख येवगेनी वी. प्रिगोझिन ने अपने लड़ाकों को वापस लौटने का आदेश दिया है। वहीं, रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि निजी सैन्य कंपनी वैगनर के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन विद्रोह को खत्म करने के समझौते के तहत पड़ोसी देश बेलारूस चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि वैगनर प्रमुख के खिलाफ आपराधिक मामला भी बंद कर दिया जाएगा। क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा, वैगनर ग्रुप के सदस्यों पर भी मुकदमा नहीं चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने हमेशा अग्रिम मोर्चे पर उनके साहसिक कार्यों का सम्मान किया है।

10:51 PM, 24-Jun-2023
पुतिन अब रूस में नहीं- जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का दावा है कि पुतिन अब मॉस्को में नहीं हैं। साथ ही जेलेंस्की ने शनिवार को पुतिन पर तंज सकते हुए कहा है कि जो कोई भी बुराई का रास्ता चुनता है वह खुद को नष्ट कर लेता है। जेलेंस्की ने कहा कि लंबे समय तक, रूस ने अपनी कमजोरी और अपनी सरकार की मूर्खता को छुपाने के लिए प्रचार का इस्तेमाल किया और अब इतनी अराजकता है कि कोई भी झूठ इसे छिपा नहीं सकता है। आज रूस की कमजोरी सबके सामने है और रूस जितनी देर तक अपनी सेना और भाड़े के सैनिकों को हमारी भूमि पर रखेगा, बाद में उसे उतनी ही अधिक अराजकता, दर्द और समस्याएं होंगी।"

10:26 PM, 24-Jun-2023
मॉस्को की ओर आ रहे वैगनर के काफिले में 5000 लोग हैं
यूक्रेन के डोनेट्स्क प्रांत के रूसी कब्जे वाले हिस्से में मौजूद एक करीबी सूत्र ने शनिवार को कहा कि सड़क मार्ग से मास्को की तरफ आ रहे विद्रोही वैगनर समूह के एक काफिले में करीब 5,000 लोग शामिल हैं। इन सबका नेतृत्व वरिष्ठ वैगनर कमांडर दिमित्री उत्किन कर रहे हैं। वैगनर सैनिक अभी मॉस्को से करीब 450 किलोमीटर की दूरी पर हैं।

10:17 PM, 24-Jun-2023
बाइडन ने रूसी संकट पर पश्चिमी नेताओं से फोन पर बात की
व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को रूसी संकट पर फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन के नेताओं के साथ टेलीफोन पर बात की। साथ ही नेताओं ने यूक्रेन के लिए अपने अटूट समर्थन की पुष्टि की।

10:12 PM, 24-Jun-2023
रूस की स्थिति पर अमेरिका रख रहा कड़ी नजर
व्हाइट हाउस के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को घटना के बारे में जानकारी दी गई है। व्हाइट हाउस के एक बयान के अनुसार, मामले पर एक बैठक भी हुई है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुलिवन, अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन, रक्षा मंत्री ऑस्टिन के साथ कई राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी भी शामिल हुए। वहीं राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी जाती रहेगी। पेंटागन के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

10:06 PM, 24-Jun-2023
वैगनर समूह प्रमुख बोले- हम देशभक्त हैं
वैगनर समूह प्रमुख ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बड़ी गलती हुई है, हम देशभक्त हैं। एक ऑडियो संदेश में उन्होंने कहा कि हम रूस के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे।

10:03 PM, 24-Jun-2023
रूस के लिपेत्स्क प्रांत में वैगनर समूह के सैनिक घुसे
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के लिपेत्स्क प्रांत के गवर्नर ने कहा है कि वैगनर समूह के सैनिक इस क्षेत्र में प्रवेश कर चुके हैं। गवर्नर ने लोगों से घरों में रहने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और अधिकारी आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रहे हैं।

09:57 PM, 24-Jun-2023
पुतिन के देश छोड़ने की अटकलें तेज
यूक्रेन के एक अंग्रेजी के ऑनलाइन अखबार ने 'द कीव इंडिपेंडेंट' ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लापता होने का दावा किया। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पुतिन देश छोड़ कर जा सकते हैं। हालांकि पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इस बात से इनकार किया कि पुतिन राजधानी से भाग गए हैं मीडिया उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति क्रेमलिन में काम कर रहे हैं। रूस में सभी सरकारी कार्यक्रमों को एक जुलाई तक रद्द कर दिया है।
03:47 PM, 24-Jun-2023
रोमानिया के राष्ट्रपति बोले- हम लगातार मित्र राष्ट्रों के संपर्क में
रोमानिया के राष्ट्रपति क्लाउस इओहानिस ने ट्विटर पर कहा कि उन्हें रूस के घटनाक्रम के बारे में सूचित किया गया है और अधिकारी रूस में बदलते घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, हम मित्र राष्ट्रों के साथ लगातार संपर्क में हैं।